Home Tech Tips अपने पुराने TV को ऐसे बना सकते हैं Smart TV, यहां जानें आसान तरीका

अपने पुराने TV को ऐसे बना सकते हैं Smart TV, यहां जानें आसान तरीका

0
अपने पुराने TV को ऐसे बना सकते हैं Smart TV, यहां जानें आसान तरीका

हेलो दोस्तों आज मैं लाया हूँ पुराने टीवी को स्मार्ट बनाने का तरीका जिससे आप बिना नया टीवी खरीदे अपने टीवी को स्मार्ट बना सकते है। साथ ही Youtube, Netflix, SonyLiv जैसे ऐप का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा आप इन डिवाइस से टीवी, मोबाइल भी कनेक्ट कर सकते हैं। इसके लिए आपको बाजार से या ऑनलाइन कुछ डिवाइस खरीदने होंगे जो आपके बजट के अंदर ही होंगे, तो आइये देखते है।

Xiaomi Mi Box 4K

यह डिवाइस हमें ऑनलाइन फिल्पकार्ट व अन्य इकॉमर्स वेबसाइट पर आसानी से उपलब्ध है। इसकी कीमत लगभग 3400 से लेकर 4000 के बीच है।  इसे आप सीधे आपके टीवी में  आसानी से कनेक्ट कर के स्मार्ट टीवी का मज़ा ले सकते हैं। इसे किस तरह से इनस्टॉल कर सकते है वह आप इस लिंक https://youtu.be/8NtwUhRJTYY के माध्यम से आसानी से समझ सकते हैं। इसके लिए आपके पास wifi होना ज़रूरी है , पर आप मोबाइल हॉटस्पॉट से भी काम चला सकते हैं। इसमें आपको नेटफ्लिक्स और ऐमेज़ॉन की सुविधा भी उपलब्ध होती है। इसके साथ Alexa Remote भी साथ दिया जा रहा है।

Mi Box 4K खरीदें

Amazon Fire TV Stick

Amazon Fire TV Stick में आपको Prime Video, Zee5, jio tv , Netflix आदि जैसे ऐप का भरपूर आनंद ले सकते है। यह डिवाइस आपको Amazon की वेबसाइट पर 3,999 में उपलब्ध है। साथ ही इसमें 4.1 का ब्लूटूथ सपोर्ट सिस्टम है। इसके साथ Alexa Remote के साथ वॉयस कमांड की सुविधा भी उपलब्ध है। वॉयस कंट्रोल के द्वारा आप ऐप को भी कमांड दे सकते हैं।इसमें भी MI BOX 4K की तरह आपके पास wifi होना ज़रूरी है , पर आप मोबाइल हॉटस्पॉट से भी काम चला सकते हैं।

Fire TV Stick खरीदें

Google Chromecast 3

Google Chromecast 3 यह डिवाइस आपके टीवी को स्मार्ट बनता हैं। आप अपने मोबाइल को इस डिवाइस से सीधे जोड़ मनोरंजन कर सकते हैं। यह टीवी के साथ आईफोन, आईपैड, एंड्रॉइड फोन और टैबलेट, मैक और विंडोज लैपटॉप और क्रोमबुक का सपोर्ट करता है। यह दूसरे डिवाइस की तरह wifi से कनेक्ट होकर काम करता है। इसमें आपको एक्स्ट्रा रिमोट की जरूरत नहीं होती। आप इसे wifi लगे घर के किसी भी कोने से कंट्रोल कर सकतेहैं। इस डिवाइस की इकॉमर्स वेबसाइट पर कीमत 3,499 से लेकर 4000 के बीच है।

Chromecast 3 खरीदें

MarQ TurboStream Android TV Box

MarQ TurboStream Android TV Box यह डिवाइस powered by Android है। इसे भी आप नार्मल टीवी में लगाकर आप स्मार्ट टीवी का पूरा मज़ा ले सकते हैं। इसके साथ वॉइस कमांड रिमोट मिलता है। यह डिवाइस में गूगल असिस्टेंट की सुविधा भी दी गयी है। साथ ही इसमें ड्यूल बैंड वाईफाई के साथ Dolby Audio की की सुविधा भी दी गई है। यह डिवाइस Flipkart पर उपलब्ध है। इसमें आप Youtube और Netflix भी चला सकते हैं। इसकी कीमत की बात करें, तो दूसरे डिवाइस की तरह  Rs. 3499 रखी गयी है।

MarQ TurboStream खरीदें

तो इस तरह से आप अपने पुराने टीवी को स्मार्ट टीवी बना सकते हैं. अगर आपकी कोई query है तो नीचे कमेंट्स में पूछें।