Home Tech Tips Driving License बनवाना हुआ आसान, Online ऐसे करें आवेदन

Driving License बनवाना हुआ आसान, Online ऐसे करें आवेदन

0
Driving License बनवाना हुआ आसान, Online ऐसे करें आवेदन

आज कल vehicle लगभग हर किसी के पास होता है। लेकिन उसे चलाने के लिए driving license (DL) जरुरी है। आप इसे ऑफलाइन RTO ऑफिस से बनवा सकते हो, लेकिन आपको ऑफिस के चक्कर काटने पड़ सकते है। आप अपना driving license एजेंट के द्वारा भी बनवा सकते है, लेकिन इस के लिए आपको कुछ ज्यादा पैसे देने होगे।

इन सब से बचने के लिए आप अपना driving license online काफी आसानी से अप्लाई कर सकते है। अगर आपने अभी तक एक बार भी लाइसेंस नहीं बनवाया है, तो आपको सबसे पहले लर्नर लाइसेंस बनवाना होगा। लर्नर लाइसेंस के बाद ही परमानेंट लाइसेंस बन सकता है। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आपकी उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए। आइये जानते है driving license online बनवाने की प्रक्रिया –

DL बनवाने की पात्रता-

  • भारत का नागरिक जो मानसिक रुप से सही हो|
  • आवेदक की उम्र 18 साल से ऊपर होनी चाहिए (बिना गियर वाले 2 व्हीलर के लिए सोलह साल की उम्र मान्य है, बशर्ते उसके माता पिता की रजामंदी हो)|

DL बनवाने के लिए जरुरी  Documents-

एड्रेस प्रूफ जैसे:

  • राशन कार्ड
  • वोटर आईडी
  • इलेक्ट्रिसिटी बिल
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड

Age प्रूफ जैसे:

  • बर्थ सर्टिफिकेट
  • वोटर आईडी
  • 10th की मार्कशीट

ID प्रूफ जैसे:

  • राशन कार्ड
  • वोटर आईडी
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट

Driving License का फॉर्म कैसे भरे

  1. सबसे पहले आपको Ministry of Road and Transport की वेबसाइट Sarathi पर जाए।                        
  2. अब आप जिस स्टेट का लाइसेंस बनवाना चाहते हैं, उस state को सेलेक्ट कीजिए।                                                     
  3. अब आपके सामने ऑप्शन आएगा अप्लाई ऑनलाइन, अब अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक कर के new learning license पर क्लिक करें।                                                                                                       
  4. यहाँ आपको जो स्टेज दी गई है, उसे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए फॉलो करनी होगी। इसे पढ़कर “Continue” पर क्लिक कर दीजिए।                                                                                                                   
  5. अब DL Online Form आपके सामने आ जाएगा। अब इसमें आप जो भी जानकारी मांगी है, उसे भर दे। अब submit पर क्लिक करें।                                                                                             
  6. अब जो भी डॉक्यूमेंट माँगे गए है, उन्हें अपलोड कर दें। अब उसके बाद अपना पासपोर्ट साइज़ photo और signature भी अपलोड कर दे।
  7. सारे डाक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद, आपको अपनी DL Appointment के लिए समय चुनने के लिए कहा जाएगा। अब आप अपने अनुसार जिस समय आप RTO जा सकते है, उसका दिन और टाइम स्लॉट चुन ले।
  8. अब आप Driving Licence Online Fees का भुगतान कर दे। अब भुगतान के बाद आपका फॉर्म RTO तक पंहुचा दिया जाएगा।                                                                                                                 
  9. अब फॉर्म submit कर दे, फॉर्म सबमिट करने पर आपको स्क्रीन पर एक ऑटो-जनरेटेड वेब एप्लिकेशन नंबर दिखाई देगा इसे आप नोट कर के रहे या फिर आप इसे PDF फॉर्म में सेव कर ले। इसके बाद आपके मोबाइल पर एक मेसेज आएगा। उस मेसेज को सेव कर लें।                                                                                         
  10. अब आप निश्चित date और time पर RTO जाकर आपना driving टेस्ट दे दें। अगर आप टेस्ट में पास हो गए तो 24 से 48 घंटे में आप ऑनलाइन अपना लर्नर लाइसेंस प्रिंट कर सकते हैं।

आपको बता दें, कि लर्निंग लाइसेंस की वैधता 6 महीने तक ही होती है, इसलिए उससे पहले ही आपको पक्का लाइसेंस लेना होता है। लार्निंग लाइसेंस मिलने के 1 महीने के बाद से लेकर 6 महीने के बीच आपको दोबारा ऑनलाइन अप्लाई करके टेस्ट देना होता है, और उसे भी पास करने के बाद आपको ड्राइविंग लाइसेंस मिल जाता है।

अब अपने driving license को अप्लाई करने के लिए आपको फिर से Sarathi वेबसाइट पर जाना होगा, अब अपना state सेलेक्ट कर ले। अब अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक कर के न्यू ड्राइविंग लाइसेंस लिंक पर क्लिक करें, अब ऊपर दी गई स्टेप्स फिर से फॉलो कर के अपने driving license के लिए अप्लाई कर दे। अब driving टेस्ट में पास होने के कुछ दिन बाद आपका driving license आपको मिल जाएगा।

अगर आपको ये पोस्ट पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ भी share कीजिये और ऐसी ही और ट्रिक्स और टिप्स के लिए हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो करें|