Home App Tricks Apps Tiktok, UC Browser Ban होने से हैं परेशान, आज़माएं इन non-Chinese Apps को

Tiktok, UC Browser Ban होने से हैं परेशान, आज़माएं इन non-Chinese Apps को

0
Tiktok, UC Browser Ban होने से हैं परेशान, आज़माएं इन non-Chinese Apps को

Read in English

भारत-चीन सीमा पर चल रहे तनावों के बीच, भारत सरकार ने security का हवाला देते हुए 59 Chinese Apps पर रोक लगाने का फैसला किया है। Ministry of Electronics and Information Technology ने Press Release द्वारा Tik Tok, CamScanner, UC Browser सहित 59 बहुत ही पॉपुलर Chinese Apps पर रोक लगा दी है। ये apps Google के Play store और Apple के App store से हटा दिए गए है। अगर ये App आपके फ़ोन में पहले से ही मौजूद है, तो भी अब यह App आपके फ़ोन में काम नहीं करेंगे। चलिए तो हम जानते है, की यह 59 Chinese Apps जो भारत में Ban हुए है कोनसे है और इनके क्या विकल्प है।

59 Chinese Apps जो भारत में Ban हुए है-

1. TikTok
2. ShareIt
3. Kwai
4. UC Browser
5. Baidu map
6. Shein
7. Clash of Kings
8. DU Battery Saver
9. Helo
10. Likee
11. YouCam makeup
12. Mi Community
13. CM Brower
14. Virus Cleaner
15. APUS Browser
16. ROMWE
17. Club Factory
18. NewsDog
19. Beauty Plus
20. WeChat
21. UC News
22. QQ Mail
23. Weibo
24. Xender
25. QQ Music
26. QQ Newsfeed
27. Bigo Live
28. SelfieCity
29. Mail Master
30. Parallel Space
31. Mi Video Call — Xiaomi
32. WeSync
33. ES File Explorer
34. Viva Video — QU Video Inc
35. Meitu
36. Vigo Video
37. New Video Status
38. DU Recorder
39. Vault-Hide
40. Cache Cleaner- DU App studio
41. DU Cleaner
42. DU Browser
43. Hago- Play With New Friends
44. CamScanner
45. Clean Master – Cheetah Mobile
46. Wonder Camera
47. Photo Wonder
48. QQ Player
49. We Meet
50. Sweet Selfie
51. Baidu Translate
52. Vmate
53. QQ International
54. QQ Security Center
55. U Video
56. QQ Launcher
57. V fly Status Video
58. Mobile Legends
59. DU Privacy

आप इन Ban Chinese apps के अलावा दूसरे apps मौजूद है उनको इस्तेमाल कर सकते हैं, आएये जानिए इन Chinese apps के दूसरे विकल्पों को-

  • Tiktok, Likee, Kwai, Vigo Video के दूसरे विकल्प

आप शोर्ट विडियो बनाने के लिए Tiktok, Likee, Kwai, Vigo Video की जगह Dubsmash, Triller जो की US based apps है, उनका उपयोग कर सकते है। आपको कई इंडियन apps जैसे Roposo, Bolo Indya का भी प्रयोग कर सकते है। इन apps में आप विडियो बनाने के साथ-साथ अपना विडियो share भी कर सकते हो और दूसरों के विडियो भी देख सकते हो।

आप इन Apps को निचे दी गई लिंक से डाउनलोड कर सकते है:

Dubsmash          Roposo              Bolo Indya

यह भी पढ़ें: अपने TikTok Account को स्थायी रूप से कैसे डिलीट करें

CamScanner के दूसरे विकल्प

अगर आप अपने दस्तावेजों को PDF में scan करना चाहते है, तो आप CamScanner की जगह Google Drive, Adobe scan, Microsoft Office Lens या Notbloc Scanner का इस्तेमाल कर सकते है। इन सब apps का उपयोग कर आप रसीद, पेपर, बिज़नेस कार्ड्स और अन्य कागज़ भी PDF में scan कर सकते है।

आप इन apps को play store से फ्री में डाउनलोड कर सकते है। जबकि Google Drive Android मोबाइल में पहले से ही install हो कर आता है। आप यह apps निचे दि गई लिंक से install कर सकते है:

 Google Drive           Adobe scan            Microsoft Office Lens 

• UC Browser के दूसरे विकल्प-

UC Browser का उपयोग ब्राउज़िंग और downloading के लिए होता है। लेकिन यह app users का personal data चुरा कर किसी unknown server पर रखता है, ऐसी खबरे आती ही रहती है। आप ब्राउज़िंग के लिए UC Browser के स्थान पर Google Chrome, Microsoft Edge, Duck Duck Go, Epic Web Browser, Jio Browser का उपयोग कर सकते है। Epic Web Browser, Jio Browser यह दोनों इंडियन app है।
आप यह app निचे दि गई लिंक से install कर सकते है-

Google Chrome      Microsoft Edge 

ShareIt, Xender के दूसरे विकल्प-

ShareIt, Xender बहूत ही पॉपुलर ऑफलाइन फाइल शेयरिंग है। इन app का उपयोग करके आप एक फ़ोन से दूसरे फ़ोन पर फाइल share कर सकते है, पर ये Chinese app है। आप ShareIt, Xender के स्थान पर Files by Google, JioSwitch, Share All, Send Anywhere, SuperBeam का प्रयोग कर सकते है। JioSwitch, Share All इंडियन app है। इन apps को आप play store और App store से install कर सकते हो।
आप यह app निचे दि गई लिंक से install कर सकते है-

Files by Google        JioSwitch        Share All

ये Android और iOS दोनों के लिए Chinese Apps के अच्छे विकल्प है।

अगर आपको ये पोस्ट पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ भी share कीजिये और ऐसी ही और ट्रिक्स और टिप्स के लिए हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो करें