Home Tech Tips Redmi Go Vs Nokia 1 Plus: जानिए कौन सा हो सकता है आपका पहला Android फोन

Redmi Go Vs Nokia 1 Plus: जानिए कौन सा हो सकता है आपका पहला Android फोन

0
Redmi Go Vs Nokia 1 Plus: जानिए कौन सा हो सकता है आपका पहला Android फोन

Xiaomi ने आज भारत में अपना पहला Android Go स्मार्टफोन Redmi Go लॉन्च किया। Redmi Go 5 इंच की एचडी स्क्रीन, Snapdragon 425 प्रोसेसर, 8MP रियर कैमरा और 4G VoLTE जैसी सुविधाओं के साथ 4,499 रुपये की कीमत में आता है।

HMD ग्लोबल ने भी पिछले महीने MWC 2019 में अपने लेटेस्ट Android Go फोन Nokia 1 Plus की घोषणा की थी। यह पिछले साल के नोकिया 1 का अगला version है और इसमें 5.45-इंच का FWVGA+ डिस्प्ले, मीडियाटेक MT6739 प्रोसेसर और Android 9.0 Pie Go एडिशन जैसे फीचर्स हैं।

Nokia 1 Plus की कीमत $99 (7,030 रुपये लगभग) निर्धारित की गई है, लेकिन यह भारत में थोड़ा कम कीमत पर आना चाहिए। दोनों फोन पहली बार एंड्रॉइड फोन ख़रीदने वालों को ध्यान में रख कर लांच किए गए हैं। आइए जानें कि आपका पहला Android फोन इनमे से कौन सा होना चाहिए।

डिजाइन और display

डिज़ाइन से शुरुआत करें तो दोनों ही फोन बजट डिवाइस हैं जो एक साधारण डिज़ाइन के साथ आते हैं। दोनों में ही प्लास्टिक की बॉडी है। हालाँकि Redmi Go, Nokia 1 Plus से थोड़ा छोटा, पतला और हल्का है, इसलिए यह एक-हाथ के use के लिए अच्छा होगा।

कुल मिलाकर डिज़ाइन के लिहाज से दोनों फोन में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है, सिवाय स्पीकर प्लेसमेंट जैसे कुछ बदलावों को छोड़कर। Nokia 1 Plus में स्पीकर पीछे की तरफ है, जबकि Redmi Go में यह नीचे की तरफ दिया गया है। दोनों के front में bezels लगभग एक समान है, लेकिन Nokia 1 Plus 18:9 aspect ratio के साथ आता है।

अगर हम डिस्प्ले की बात करें तो Redmi Go 5-इंच HD (720p) IPS डिस्प्ले के साथ आता है जबकि Nokia 1 Plus में 5.45-इंच का FWVGA + IPS डिस्प्ले है। दोनों फोन डिस्प्ले के मामले में भी समान हैं, लेकिन HD रिज़ॉल्यूशन के कारण Xiaomi यहां बेहतर साबित होता है।

कैमरा

Redmi Go एलईडी फ्लैश और f/2.0 अपर्चर के साथ 8MP रियर कैमरा के साथ आता है। इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा f/2.2 अपर्चर और ऑटो HDR सपोर्ट के साथ दिया गया है। Nokia 1 Plus में भी एलईडी फ्लैश के साथ 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा है। कैमरों के स्पेक्स देखकर लगता है इन्हे एक जैसा ही रिजल्ट देना चाहिए।

हार्डवेयर

Redmi Go 1GB RAM के साथ Snapdragon 425 processor द्वारा संचालित है। यह एक quad-core प्रोसेसर है जो 1.4GHz तक क्लॉक होता है। दूसरी ओर Nokia 1 प्लस, 1GB RAM के साथ मीडियाटेक एमटी 6739 प्रोसेसर द्वारा संचालित है। यह भी एक quad-core प्रोसेसर है जिसे 1.5GHz तक क्लॉक किया गया है। तो, हार्डवेयर के मामले में, दोनों में बहुत अंतर नहीं है। दोनों चिपसेट एंड्रॉइड गो फोन के functions को बहुत अच्छी तरह से संभालने में सक्षम हैं।

सॉफ्टवेयर और एप्लिकेशन

Redmi Go Android के पुराने version यानी Android Oreo Go Edition को चला रहा है। जबकि Nokia 1 Plus लेटेस्ट Android Pie Go Edition के साथ आता है। यह दोनों फोन के बीच मुख्य अंतर है। दोनों ही सामान्य रूप से गो apps जैसे YouTube Go, Gmail Go के साथ आते हैं। Redmi Go में कुछ अन्य apps भी हैं जैसे कि फेसबुक लाइट, Tiktok लाइट आदि। नोकिया 1 प्लस में केवल Google के ऐप हैं। यहां लेटेस्ट एंड्राइड के कारण नोकिया 1 प्लस एक विजेता है।

बैटरी और कनेक्टिविटी

Redmi Go 3,000mAh की बैटरी पैक करता है जो एंड्रॉइड गो फोन के लिए काफी है। वहीं Nokia 1 Plus में 2,500mAh की बैटरी है जो एक दिन के लिए आसानी से फोन चलाने में सक्षम है। कनेक्टिविटी के लिहाज से, Redmi Go में सिम और माइक्रोएसडी के लिए अलग से स्लॉट हैं। दूसरी ओर, नोकिया 1 प्लस में हाइब्रिड स्लॉट है। कुल मिलाकर हम यह कह सकते हैं कि थोड़ी बड़ी बैटरी और बेहतर कनेक्टिविटी फीचर्स के कारण यहां Xiaomi नोकिया को पछाड़ सकता है।

निर्णय

HMD ग्लोबल ने अभी तक भारत में आधिकारिक तौर पर Nokia 1 Plus की घोषणा नहीं की है, इसलिए हम इसके मूल्य के बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं। लेकिन अगर हम पिछले रुझानों को देखें, तो Redmi Go की तुलना में Nokia 1 Plus थोड़ा महंगा हो सकता है। तो जो लोग पहली बार स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं, उनके लिए किफायती होने के कारण और साथ ही साथ अच्छे डिज़ाइन और लेटेस्ट apps होने से Redmi Go एक बेहतर विकल्प हो सकता है।