Home App Tricks Apps Twitter में आया नया Voice Tweet फीचर, जानिए क्या है और कैसे करेगा काम

Twitter में आया नया Voice Tweet फीचर, जानिए क्या है और कैसे करेगा काम

0
Twitter में आया नया Voice Tweet फीचर, जानिए क्या है और कैसे करेगा काम

Twitter एक लोकप्रिय micro blogging साइट है, जिसे दुनिया भर में करोड़ों लोग यूज करते हैं। अब Twitter अपने iOS users के लिये एक बहुत ही खास feature लाया है, जिसका नाम voice tweet feature है। अब iOS users लिखने के साथ साथ अपनी आवज भी tweet कर सकते है। यह सुविधा बहुत जल्द Android उपयोगकर्ताओं के लिए भी शुरू की जा सकती है। आइए जानते हैं कि voice Tweet क्या है और यह कैसे काम करेगा?

क्या है Voice Tweet feature?

कई बार लिखने में हमारे भाव कही खो जाते है, इसलिए यह नया feature बहुत ही अच्छा है। इसमे human touch रहेगा साथ ही यह हमारा टाईम भी बचाएगा। iOS users 140 सेकेंड लम्बा voice tweet कर सकते है।

Voice Tweet कैसे करेगा काम?

iOS users जब नया tweet compose करेंगे तो उन्हे वहाँ एक तरंग (wave) जैसा आइकॉन दिखेगा। user को उस आइकॉन पर टैप करना होगा। अब आप 140 सेकेंड लम्बा voice tweet कर सकते है और अगर आपका tweet 140 सकेंड्स से ज्यादा का है तो यह कई हिस्सो में बट कर thread tweet के रुप में पोस्ट होगा। अब done करने के बाद आपका voice tweet audio फ़ाईल के रुप में पोस्ट हो जाएगा।

Twitter ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमे बताया है की यह feature कैसे काम करेगा।

https://twitter.com/Twitter/status/1273306563994845185?s=09

इस तरह से आप Tweet के लिए अपने आवाज का उपयोग कर सकते हैं। ऐसी ही और जानकारी के लिए हमारे पेज को Twitter पर follow करें।