Home App Tricks Google Photos से गलती से डिलीट हो गई हैं तस्वीरें, तो ऐसे लाएं वापस

Google Photos से गलती से डिलीट हो गई हैं तस्वीरें, तो ऐसे लाएं वापस

0
Google Photos से गलती से डिलीट हो गई हैं तस्वीरें, तो ऐसे लाएं वापस

Read in English

Google Photos ऑनलाइन उपलब्ध सर्वश्रेष्ठ मुफ्त फ़ोटो बैकअप सेवाओं में से एक है। अगर गलती से आपसे Google Photos से तस्वीरें डिलीट हो गई हैं, तो आज हम आपको एक तरीका बताएँगे, जिससे आप आसानी से गूगल फोटोज से डिलीट हुई तस्वीरों को वापस ला सकते हैं। Google Photos में photo डिलीट होने के बाद भी 60 दिन तक trash में रहती है, जहाँ से आप उसे recover कर सकते है, लेकिन ध्यान रहे कि 60 दिन बाद फोटो रिकवर करने के लिए आपके पास ज्यादा तरीके नहीं बचते। तो अपने photos सही टाइम पर recover करना बहूत जरूरी है। आइये जानें कि मोबाइल  और वेब पर गूगल फोटोज से डिलीट हुई फोटो को वापस कैसे पाएं।

मोबाइल में कैसे करें Photos Recover

  1. सबसे पहले आप अपने फ़ोन में Google Photos ओपन करें ।
  2. अब सबसे नीचे राईट हैण्ड साइड पर दिए Library पर टैप करें।
  3. अब आपको Bin का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें।

4. अब जो photo या videos आपको रिस्टोर करना है use टैप कर hold करें।

5. अब निचे दिख रहे Restore पर क्लिक करें। अब आपको Restore the item देखेगा अब वह फिर से Restore पर टैप करें।

6. Restore पर क्लिक करने के बाद आपका photo या video Restore हो जाएगा।

Web से कैसे करें Photos Recover

  1. सबसे पहले आपको अपने ब्राउज़र पर https://photos.google.com/ जाना होगा।
  2. अब अपनी Google ID से sign in करें।
  3. अब home page पर हैमबर्गर आइकॉन ( तीन लाइन ) पर टैप करें।                                                         
  4. अब इसके बाद आप Bin को सेलेक्ट करें।                                                                                       
  5. अब जो भी photo या videos आपको रिकवर करना है उसे सेलेक्ट करें।                                                 
  6. सिलेक्ट करने के बाद सबसे ऊपर दांये कोने में दिए Restore बटन पर क्लिक करें। अब आपको Restore item to your library दिखेगा, अब उसमे फिर से रिस्टोर पर टैप करें। अब आपके डिलीट हुए photo या video Restore हो जाएगे।

आप ऊपर दिए गए तरीको का use करके आसानी से अपने photo recover कर सकते है।

अगर आपको ये पोस्ट पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ भी share कीजिये और ऐसी ही और ट्रिक्स और टिप्स के लिए हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो करें।