Home App Tricks Apps Instagram ने भारत में लॉन्च किया TikTok जैसा feature Reels, जानें कैसे करता है काम

Instagram ने भारत में लॉन्च किया TikTok जैसा feature Reels, जानें कैसे करता है काम

0
Instagram ने भारत में लॉन्च किया TikTok जैसा feature Reels, जानें कैसे करता है काम

भारत में TikTok के बैन होने के बाद Instagram नया feature लाया है, जिसका नाम है Reels. इसमें आप TikTok की तरह ही short विडियो बना सकेंगे। Instagram के Reels में users 15 सेकेंड का विडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे, और लूप विडियो भी बना सकेंगे। इसके अलावा आप इसमें TikTok की ही तरह अपना पसंदीदा music भी जोड़ सकते है। इसके ही साथ साथ इसमें आपको AR इफेक्ट्स, टाइमर, स्पीड और Duet आदि features भी मिलेंगे।

Instagram का यह feature ब्राज़ील, जर्मनी, और फ्रांस में पहले ही आ गया था, लेकिन भारत में Instagram ने यह feature अभी ही लॉन्च किया है। आइये जानते है, कैसे किया जाए Instagram Reels का उपयोग!

कैसे करें Instagram Reels का उपयोग?

  1. सबसे पहले अपने फ़ोन में Instagram ओपन करें।
  2. अब स्क्रीन में सबसे ऊपर दिख रहे कैमरे के आइकॉन पर क्लिक करें।                                                         
  3. यहाँ अब स्क्रीन में सबसे निचे REELS के विकल्प पर टैप करें।
  4. अब यहाँ आपको लेफ्ट हैण्ड साइड पर कई विकल्प दिखाई देंगे जहाँ से आप अपने पसंद का music, AR इफ़ेक्ट,टाइमर, और स्पीड सेट कर सकते है।
  5. अब आप निचे दिए गए रिकॉर्डिंग बटन प्रेस करके आप अपना विडियो रिकॉर्ड कर ले।
  6. आप अपने रिकॉर्ड किये विडियो को Instagram के feed में या स्टोरी में share कर सकते है, या आप चाहें तो इसे सेव भी कर सकते है।

उम्मीद करते है की इस आर्टिकल से आपको Instagram के Reels के बारे में साड़ी जानकारी मिल गई होगी।

ऐसे ही और भी टिप्स और ट्रिक्स से अपडेट रहने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।