Home Tech Tips YouTube Tips: वीडियो देखने के लिए कीबोर्ड शॉर्टकट्स का इस्तेमाल कैसे करें

YouTube Tips: वीडियो देखने के लिए कीबोर्ड शॉर्टकट्स का इस्तेमाल कैसे करें

0
YouTube Tips: वीडियो देखने के लिए कीबोर्ड शॉर्टकट्स का इस्तेमाल कैसे करें

हम लोग YouTube पर विडियो तो देखते ही है। कभी अपनी पढाई के लिए, कभी कुछ सीखने के लिए या कभी कभी एंटरटेनमेंट और टाइम पास के लिए। लेकिन विडियो देखना कभी कभी मुश्किल हो जाता है जब हमें mouse का बार बार प्रयोग करके विडियो पॉज, स्टार्ट, और आगे पीछे करना पढता है। हमारे लिए YouTube पर विडियो देखना बहूत ही आसान हो जाएगा अगर हमें कीबोर्ड के कुछ शॉर्टकट पता हो। तो आज हम आपको कुछ ऐसे ही कुछ YouTube tips के बारे में बताने जा रहे है।

YouTube Tips

विडियो प्ले और पॉज करना

विडियो play करते समय उसे माउस से प्ले और पॉज करने में दिक्कत होती है। जबकि हम आसानी से कीबोर्ड का शॉर्टकट का प्रयोग करके विडियो को प्ले और पॉज कर सकते है। आप अपने कीबोर्ड में स्पेस का बटन दबा कर विडियो को प्ले और पॉज कर सकते है। इसके अलावा आप K बटन को दबा कर भी विडियो को प्ले और पॉज कर सकते है।

विडियो को आगे पीछे करना

आप कीबोर्ड के शॉर्टकट से विडियो को आगे और पीछे भी कर सकते है। अगर आप चाहते है की आपका विडियो 5 सेकेंड आगे हो जाए तो आप कीबोर्ड में राईट ऐरो का इस्तेमाल करें। और अगर आप विडिओ को 5 सेकेंड पीछे करना चाहते है तो आप लेफ्ट ऐरो का बटन दबाएँ।

अगर आपको विडिओ 10 सेकेंड आगे बढ़ाना तो आप कीबोर्ड में L बटन को दबाएँ। और अगर आपको विडियो को 10 सेकेंड पीछे करना है तो आप J बटन का प्रयोग करें।

विडियो की आवाज़ बढाना और घटाना

अगर आप अपने विडियो की आवाज़ बढ़ाना चाहते है, तो अप ऐरो से 5% आवाज़ बढा सकते है। और अगर आवाज़ कम करना चाहते है तो डाउन ऐरो का प्रयोग करके 5% कम कर सकते है। अगर आप आवाज़ म्यूट या अनम्यूट करना चाहते है, तो M बटन को प्रेस करें।

विडियो को फुल स्क्रीन करना

YouTube में विडिओ देखने का मज़ा तो फुल स्क्रीन में ही आता है। हम कीबोर्ड शॉर्टकट का प्रयोग कर आसानी से विडियो को फुल स्क्रीन कर सकते है। विडियो को फुलस्क्रीन करने के लिए F प्रेस करें आप विडियो फुलस्क्रीन हो जाएगा। अगर आप फुलस्क्रीन से निकलना चाहते है तो escape (Esc) का बटन प्रेस करें।

अगली और पिछली विडियो प्ले करना

आप अगर चल रही विडियो की अगली विडियो प्ले करना चाहते है, तो आप Shift+N को प्रेस करें। और अगर आप पिछली विडियो को प्ले करना चाहते है, तो Shift+P को प्रेस करें। अब YouTube में पिछला विडियो प्ले हो जाएगा।

Caption और विडियो रीस्टार्ट करना

अगर आप चाहते है कि विडियो में Caption आए तो आपको बस कीबोर्ड में C प्रेस करना होगा। आपको विडियो को रीस्टार्ट करना है, तो आप 0 को प्रेस करें।

यह भी पढ़ें YouTube वीडियो में Ads नहीं देखना चाहते हैं? आइए जानते हैं उन्हें कैसे ब्लॉक करें

आप इन YouTube tips का इस्तेमाल कर आसानी से कर सकते है। उम्मीद करते है आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। और भी Tips & Tricks के लिए हमें social media पर भी फॉलो करें।