Home App Tricks हिन्दी News Jio Glass हुआ लॉन्च; इस चश्मे से कर सकेंगे वीडियो कॉलिंग

Jio Glass हुआ लॉन्च; इस चश्मे से कर सकेंगे वीडियो कॉलिंग

0
Jio Glass हुआ लॉन्च; इस चश्मे से कर सकेंगे वीडियो कॉलिंग

Read in English

Reliance Industries Limited (RIL) हर साल अपने AGM (Annual General Meeting ) में कोई न कोई नये प्रोडक्ट का एलान करती है। इस साल Reliance Jio ने अपनी 43rd AGM में 5G smartphone plan in India के साथ-साथ Jio Glass का एलान किया है। आइए जानते हैं Jio Glass क्या है, और इसके क्या features है?

Jio Glass क्या है, और इसके क्या features है?

Jio Glass एक मिक्स्ड रियलिटी ग्लास है, जिसका उपयोग करके आप विडियो कॉल कर सकते है और साथ ही में  3D holographic environment में meeting भी कर सकते है। Jio Glass की मदद से आप जिसको विडियो कॉल कर रहे है उस शख्स को 3D अवतार में देख सकते है।

इस ग्लास में वर्चुअल असिस्टेंट का भी सपोर्ट दिया गया है। इसके जरिए आप बोलकर एक साथ दो लोगों को वीडियो कॉल कर सकते हैं। ख़ास बात यह है इसमें 3डी और 2डी दोनों तकनीकों का सपोर्ट दिया गया है। इसमें आपको इनबिल्ट साउंड सिस्टम भी है.

AGM के दोरान RIL के प्रेसिडेंट Kiran Thomas ने डेमो भी दिया। डेमो के दोरान उन्होंने कहा “ हेलो Jio, प्लीज़ कॉल आकाश एंड ईशा”। इसके बाद Jio ग्लास ने आकाश और ईशा अम्बानी को कॉल लगाया जिसमे आकाश 3D अवतार में नज़र आये और ईशा 2D विडियो कॉल द्वारा नज़र आईं।

Jio Glass का वज़न सिर्फ 75 ग्राम है। इसमें आपको एक केबल मिलेगी जिसे आप smartphone से कनेक्ट कर उसका कंटेंट भी एक्सेस कर सकते है। इसके साथ Jio Glass में 25 Apps का सपोर्ट मिलेगा।

Jio Glass की कीमत क्या है इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गईं है। हालांकि, अन्य समान उत्पादों पर विचार करते हुए, हम उनसे INR 30,000 – INR 40,000 के आसपास कीमत की उम्मीद कर सकते हैं। वैसे, इसे एक चुटकी नमक के साथ लें, जब तक कि कंपनी आधिकारिक घोषणा नहीं करती।

उम्मीद करते है आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। और भी Tips & Tricks के लिए हमें social media पर फॉलो करें।