Home App Tricks Apps अपने PC से Instagram पर कैसे Post करें

अपने PC से Instagram पर कैसे Post करें

0
अपने PC से Instagram पर कैसे Post करें

Read in English

Instagram बहुत ही मजेदार social media वेबसाइट है। इसमें आप अपनी फ़ोटो, विडियो शेयर कर सकते है, दूसरों की फ़ोटो और विडियो देख सकते हैं, और साथ ही मैसेज भी कर सकते हैं। मोबाइल का उपयोग करके Instagram पर फ़ोटो और विडियो पोस्ट करना बड़ा ही आसान है। पर Instagram कंप्यूटर का उपयोग करके फ़ोटो पोस्ट करने की इजाज़त नहीं देता। पर आप खबराइए मत हम आज आपको एक ट्रिक बताएँगे जिसके मदद से आप कंप्यूटर का उपयोग करके भी Instagram में photo और विडियो post कर पाएंगे।

PC की मदद से Instagram में फ़ोटो कैसे पोस्ट करें

आपको PC की मदद से Instagram में फ़ोटो पोस्ट करने के लिए अपने क्रोम एजेंट को डेस्कटॉप से मोबाइल में बदलना होगा। इस ट्रिक का प्रयोग करने के बाद आपके Instagram को ऐसा लगेगा की आप मोबाइल में Instagram चला रहे है, और वह आपको फ़ोटो पोस्ट करने की परमिशन दे देगा। तो चलिए देखते है, कैसे करें PC की मदद से Instagram में फ़ोटो पोस्ट।

  1. सबसे पहले आप अपने कंप्यूटर के Crome में Instagram को login करें।
  2. Login करने के बाद screen पर कहीं भी राईट क्लिक करें, और अब Inspect नामक विकल्प पर टैब करें। या फिर आप कीबोर्ड में CTRL + Shift + I प्रेस करें जिससे सीधे Inspect एलिमेंट विंडो ओपन हो जाएगी।         
  3. अब Inspect विंडो में टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर दिख रहे Toggle Device Toolbar विकल्प पर क्लिक करें, या फिर कीबोर्ड में CTRL + Shift + M क्लिक करें। अब पेज को रिफ्रेश करें अब Instagram मोबाइल version में दिखने लग जाएगा।                                                                                                         
  4. अगर आपका मोबाइल version ठीक से show नहीं हो रहा है, तो आप टॉप पर दिख रहे ‘Responsive‘ बटन पर क्लिक कर अपने हिसाब से मोबाइल इंटरफ़ेस को चुन ले।                                                             
  5. अब आप मोबाइल की ही तरह ‘+’ के आइकॉन पर जाकर फ़ोटो को ऐड, एडिट, क्रॉप कर शेयर कर सकते हैं।       

इसी तरह से आप Instagram विडियो, फ़ोटो, और स्टोरी को पोस्ट कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो आप एंड्राइड Emulator जैसे Bluestacks और Andy का प्रयोग भी कर सकते हैं। लेकिन हम आपको ऊपर दी गई स्टेप्स को फॉलो करने की सलाह देते हैं, क्योंकि यह तरीका बहुत ही आसान हैं।

उम्मीद करते हैं, कि हमारे आर्टिकल की मदद से आप अपने कंप्यूटर से भी Instagram post कर पाएँ होंगे। अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे जरुर share करें और हमें social media पर भी फॉलो करें।