Home App Tricks Apps क्या Zili App चीनी है? डेवलपर कौन है, और क्या यह भारत में प्रतिबंधित है? #AppCheck

क्या Zili App चीनी है? डेवलपर कौन है, और क्या यह भारत में प्रतिबंधित है? #AppCheck

0
क्या Zili App चीनी है? डेवलपर कौन है, और क्या यह भारत में प्रतिबंधित है? #AppCheck

Read in English

TikTok बैन होने के बाद Zili की लोकप्रियता काफी बढ़ गयी है। भारत ने लोगो की प्राइवेसी को सुरक्षित रखने के लिए 224 चीनी Apps पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। ऐसे मे कन्फ्यूज़न है, कि Zili App Chinese है या नहीं, इसका डेवलपर कौन है? यह भारत में बैन है या नहीं? आज इस आर्टिकल में हम आपके इन्ही सवालों का जवाब देंगे।

Zili App क्या है?

Zili एक शार्ट वीडियो App है। यहाँ आप शार्ट वीडियो बना कर शेयर भी कर सकतें हैं और दुसरो के वीडियो को देख भी सकते हैं। साथ ही में आप अपने बनाए हुए वीडियो को डाउनलोड करके WhatsApp और Facebook पर शेयर भी कर सकते हैं। Zili app में आपको एडिटिंग टूल्स और फीचर जैसे boomerang, puzzle वीडियो आदि भी मिलते हैं, जिसकी मदद से आप काफी अच्छे वीडियो बना सकते हैं।

आप Zili app में अपनी लोकल लैंग्वेज में भी वीडियो देख सकते हैं और साथ ही में उसे व्हाट्सप्प स्टेटस पर भी शेयर कर सकते हैं। Zili App के गूगल प्ले स्टोर पर 50 मिलियन से भी ज्यादा डाउनलोड हैं।

Zili App किस देश का है? इसका डेवलपर कोन है?

Zili App को सन 2009 में चीनी कंपनी Xiaomi ने डेवेलप किया है। इस App को टिकटोक के कॉम्पिटिटर के रूप में लांच किया गया था। Zili ने बहुत ही लोकप्रियता प्राप्त की। Xiaomi एक इलेक्ट्रॉनिक कंपनी है, जिसका हेडक्वाटर Beijing में हैं। Xiaomi कंपनी के CEO Lei Junहै.

क्या Zili भारत में प्रतिबंधित है?

भारत ने अब तक 200 से ज्यादा चीनी Apps पर प्रतिबन्ध लगाया। लेकिन इन प्रतिबंधित Apps में Zili शामिल नहीं है। मतलब अभी तक Zili App भारत में Ban नहीं है और यह गूगल प्ले स्टोर हुए ऐप स्टोर पर उपलब्ध है।

उम्मीद करते है, हमारे इस आर्टिकल ने आपके सारे सवाल जैसे ‘Zili App chinese है या नहीं, इसका डेवलपर कौन है और यह भारत में बैन है, या नहीं’ का जवाब मिल गया होगा। अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे जरूर शेयर करें और हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो करें।