Home Tech Tips किसी भी फोन पर Android 11 इंस्टॉल करने की ट्रिक, जब सिस्टम अपडेट काम नहीं कर रहा हो

किसी भी फोन पर Android 11 इंस्टॉल करने की ट्रिक, जब सिस्टम अपडेट काम नहीं कर रहा हो

0
किसी भी फोन पर Android 11 इंस्टॉल करने की ट्रिक, जब सिस्टम अपडेट काम नहीं कर रहा हो

Read in English

हाल ही मे Google ने Android 11 अपडेट रिलीज किया है। Google का यह अपडेट सिर्फ Pixel-lineup फोन के लिए ही नहीं बल्कि दूसरे डिवाइस जैसे OnePlus, Oppo, Xiaomi, और Realme के लिए भी उपलब्ध होगा।

Android 11 मे काफी नए फीचर जैसे चैट बबल, नोटिफिकेशन हिस्ट्री, बिल्ट इन स्क्रीन रिकॉर्डिंग, स्मार्ट डिवाइस कंट्रोल जैसे कई अच्छे फीचर्स मिलेंगे।

Android 11 कि पूरे फीचर और डीटेल यहाँ पढ़िये

अगर आपका मोबाईल Android 11 के लिए एलिजीबल हैं तो आप नीचे दी गई कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपने फोन मे Android 11 का अपडेट डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं।

कैसे करें Android 11 अपडेट?

Google Pixel-series में कैसे करें Android 11को इनस्टॉल?

अगर आपके पास Pixel 2 या उसके बाद का गूगल लाइनअप फोन जैसे Pixel 2, 2XL, Pixel 3, 3 XL, 3a, 3a XL, और Pixel 4, 4 4XL, और 4a है तो आप Android 11 अपने फोन मे इंस्टॉल कर सकते हैं। अपने pixel फोन मे Android 11 अपडेट करने के लिए नीचे दी गई आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. सबसे पहले आप अपने फोन कि Settings को ओपन करें।
  2. अब System के विकल्प पर टैप करें।
  3. इसके बाद Advanced पर जाएं।
  4. अब आप System Update नामक विकल्प पर टैप करें।
  5. फिर आप Check for Update पर क्लिक करें।

अगर आपको इसमे अपडेट दिखाई नहीं दे रहा है, तो थोड़ी देर इंतेज़ार करें। क्योंकी अपडेट बेचेस मे रिलीज होते हैं और इसलिए यह आपके फोन मे शो होने के लिए थोड़ा टाइम लेते हैं।

OnePlus Phones में कैसे करें Android 11को इनस्टॉल?

OnePlus ने OxygenOS 11 Open Beta 1 के माध्यम से अपने फोन OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro के लिए Android 11 का अपडेट लाया है।

आप लोकल अपडेट का use कर अपने OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro मे Android 11 को इंस्टॉल कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आप अपने ब्राउजर मे OnePlus forum पर जाएं।
  2. अब आप अपने OnePlus 8(link) या OnePlus 8 Pro(link) के लिए Open Beta 1 को डाउनलोड करें।
  3. जब यह फाइल डाउनलोड हो जाए तब आप इसे अपने फोन कि Internal Storage मे कॉपी कर लें।
  4. अब आप फोन कि Settings मे जाएं।
  5. फिर आप System पर टैप करें।
  6. आप अब System Update पर क्लिक करें।
  7. अप टॉप राइट हैन्ड साइड पर दिख रहे Gear आइकान पर टैप करें और Local Update को सिलेक्ट करें।
  8. अब Update File को सेलेक्ट कर, Install Now पर क्लिक करें।

Oppo Phones में कैसे करें Android 11को इनस्टॉल?

गूगल की अनाउंसमेंट के बाद Oppo ने भी अपने फ़ोन  Oppo Find X2, Find X2 Pro, Ace 2, Reno 3, और Reno 3 Pro के लिए Beta रिलीज़ किया है। अगर आपके पास Oppo का इनमे से कोई फ़ोन हो तो आप निचे दी गई स्टेप्स फॉलो कर अपने फ़ोन में Android 11 अपडेट कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आप अपने Oppo फ़ोन की Settings पर जाए।
  2. अब Software Update पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद Gear आइकॉन पर टैप कर Apply for Beta Version पर क्लिक करें।
  4. आप अब Update Beta Version पर टैप करें।

अगर आप beta के लिए सेलेक्ट हो जाते हैं, तो आपको तीन दिन में अपने फ़ोन पर अपडेट मिल जाएगा।

Realme Phones में कैसे करें Android 11को इनस्टॉल?

Realme ने भी अपने फ़ोन Realme X50 Pro के लिए Android 11 अपडेट लाया है। अगर आपके पास यह फ़ोन है, तो आप भी यह अपडेट पा सकते हैं।

  1. सबसे पहले आप अपने फ़ोन की Settings पर जाए।
  2. अब Software Update पर क्लिक करें।
  3. अब टॉप राइट हैंड साइड पर दिख रहे Setting आइकॉन पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद आप Trial Version पर टैप करें।
  5. अब अपनी डिटेल्स भर कर Apply Now पर क्लिक करें।

उम्मीद करते हैं आपका मोबाईल Android 11 के लिए एलिजीबल हैं और आपने इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपने मोबाइल में Android 11 को इनस्टॉल कर लिया होगा।

आगे आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे जरूर शेयर करें और हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो करें।