Home App Tricks Apps क्या MV Master App चीनी है? डेवलपर कौन है और क्या यह भारत में प्रतिबंधित है? #AppCheck

क्या MV Master App चीनी है? डेवलपर कौन है और क्या यह भारत में प्रतिबंधित है? #AppCheck

0
क्या MV Master App चीनी है? डेवलपर कौन है और क्या यह भारत में प्रतिबंधित है? #AppCheck

Read in English

भारत सरकार ने लोगो की प्राइवेसी को सुरक्षित रखने और सिक्योरिटी का हवाला देते हुए 224 चीनी Apps पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। ऐसे मे कन्फ्यूज़न है, कि MV Master App चीनी है या नहीं, इसका डेवलपर कौन है? यह भारत में बैन है या नहीं? आज इस आर्टिकल में हम आपके इन्ही सवालों का जवाब देंगे।

MV Master क्या है?

MV Master  वीडियो और फोटो एडिटिंग App है, जिसकी मदद से आप शार्ट वीडियो बना सकते हैं। आप इसमें अपने फोटो ऐड करके वीडियो क्रिएट कर सकते हैं और साथ ही आप वीडियोज़ को मर्ज भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसमें वीडियो में बैकग्रॉउंड म्यूजिक, स्टीकर, टेक्स्ट, AI इफ़ेक्ट आदि चीजे भी ऐड कर सकते है।

यह App 2019 में लांच हुआ था और इस App ने काफी लोकप्रियता पाई थी। MV Master के गूगल प्ले स्टोर पर 50 मिलियन से भी ज्यादा डाउनलोड थे।

यह भी पढ़े- क्या Zili App चीनी है? डेवलपर कौन है, और क्या यह भारत में प्रतिबंधित है? #AppCheck

क्या MV Master एक चीनी App है? कौन है इसका डेवलपर और मालिक?

हाँ, MV Master एक चीनी कंपनी द्वारा बनाया हुआ App है।

MV Master App को एक चीनी कंपनी Kwai (Kuaishou) ने बनाया है। Kwai कंपनी के CEO और फाउंडर Su Hua Cheng Yixiao है।

2019 में Photography सेक्शन में लांच होने के बाद यह App सबसे  ज्यादा डाउनलोड होने वाला App बना था।

लेकिन आश्चर्य की बात यह है, कि गूगल प्ले स्टोर की लिस्टिंग में इस App के डेवेलपर का नाम XYZ online था और दूसरी ओर App store की लिस्टिंग में इसके डेवलपर का नाम Joyo Technology Pte. Ltd बताया गया था।

क्या MV Master भारत में प्रतिबंधित है?

MV Master पर बैन की बात करें तो, यह App अब ऑफिसियल तोर पर भारत में बैन हो चुका है। और यह App गूगल प्ले स्टोर से भी हटा दिया गया है।

MV Master के दूसरे विकल्प

अगर आप MV Master के बैन होने से परेशान हैं, क्योंकि आप वीडियो नहीं क्रिएट कर पा रहें है, तो आप घबराइए मत आपके पास और भी विकल्प हैं, जिनका आप प्रयोग कर सकते हैं, जैसे Kinemaster, PowerDirector, Quik Video Editor, Vimeo Create, VideoShop, आदि।

उम्मीद करते है, कि  आपको आपके सवालो जैसे  MV Master चीनी है या नहीं, इसका डेवलपर कौन है? यह भारत में बैन है या नहीं? का जवाब जरूर मिल गया होगा।

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो, तो इसे जरूर शेयर करें और हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो करें।