Home Tech Tips मोबाइल फोन का IMEI नंबर असली है या नहीं? कैसे लगाएं पता

मोबाइल फोन का IMEI नंबर असली है या नहीं? कैसे लगाएं पता

0
मोबाइल फोन का IMEI नंबर असली है या नहीं? कैसे लगाएं पता

जब भी आप कोई पुराना मोबाईल खरीदें तो यह बहुत जरूरी होता है, कि आप पता कर लें उसका IMEI नंबर असली है या नहीं। क्योंकि आज कल मार्केट कई नकली मोबाईल बिकते हैं, जिसका IMEI नंबर गलत होता है। कई रीज़न होते है, जिनके कारन आप पता लगाना चाहेंगे कि मोबाईल का IMEI नंबर सही है या नहीं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है, कि हम पता कैसे लगाए कि मोबाइल फोन का IMEI नंबर असली है या नहीं? आज इसी सवाल का जवाब हम आपको इस आर्टिकल मे देंगे।

आप कुछ बहुत ही आसान से स्टेप्स को फॉलो कर पता कर सकते हैं, कि मोबाइल फोन का IMEI असली है या नहीं?

मोबाइल फोन का IMEI नंबर असली है या नहीं?

CEIR वेबसाईट

आप CEIR कि ऑफिसियल वेबसाईट से भी यह जान सकते हैं, कि आपके मोबाईल का IMEI सही है या नहीं।

  1. सबसे पहले आप अपने वेब ब्राउजर पर CEIR कि वेबसाईट पर जाएं।
  2. अब वहाँ आप अपना मोबाईल नंबर डाले।
  3. फिर Get OTP पर टैप करें।
  4. अब आपके दिए हुए मोबाईल नंबर पर एक OTP आएगा उसे डाल कर Verify OTP पर क्लिक करें।
  5. आप अब अपना 15 डिजिट का IMEI नंबर डाल कर चेक करें।
  6. अगर आपका वैलिड होगा, तो आपको आपके मोबाईल कि सारी इनफार्मेशन जैसे ब्रांड का नाम, मॉडल आदि दिख जाएगा।

KYM – Know Your Mobile App

आप KYM – Know Your Mobile App का भी इस्तेमाल यह जानने के लिए कलर सकते है, कि आपके मोबाईल का IMEI सही है या गलत। यह DOT का ऑफफईकाइल App है। यह App गूगल प्ले स्टोर और App स्टोर दोनों पर मोजूद है।

Android   l    iOS

  1. सबसे पहले आप अपने मोबाईल में KYM – Know Your Mobile App को डाउनलोड और इंस्टॉल कर लें।
  2. अब यह App आपसे कुछ परमिशन मांगेगा उसे Allow कर दें।
  3. अब Enter IMEI में आप आपका 15 डिजिट का IMEI नंबर डाल दें।
  4. फिर आप Verify पर क्लिक करें।
  5. अगर आपका IMEI वैलिड होगा तो, आपको आपके मोबाईल कि सारी इनफार्मेशन जैसे IMEI नंबर, ब्रांड का नाम, मॉडल आदि दिख जाएगा।

SMS भेज कर verify करें

आप CEIR के हेल्पलाइन नंबर मेसेज भेज कर भी यह पता कर सकते हैं कि आपका IMEI सही है या नहीं। इस लिए आप KYM <15 डिजिट का मोबाईल नंबर> टाइप कर 14422 पर भेज दें। अगर आपका अगर आपका IMEI वैलिड होगा तो आपको एक मेसेज आ जाएगा जिसमे आप IMEI, ब्रांड का नाम, आदि डीटेल होगी।

उम्मीद करते हैं आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा।

इसे जरूर शेयर करें और हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो करें।

यह भी पढ़ें | अपने खोए हुए Mobile Phone को कैसे Track करें