Home App Tricks Apps Amazon Prime Video पर प्रोफाइल कैसे जोड़ें

Amazon Prime Video पर प्रोफाइल कैसे जोड़ें

0
Amazon Prime Video पर प्रोफाइल कैसे जोड़ें

Read in English

Amazon prime video एक वीडियो स्ट्रीमिंग App है। इस App मे आप मूवी, सिरियल आदि देख सकते हैं।Amazon prime video मे आप मेन प्रोफाइल के अलावा पाँच और प्रोफाइल ऐड कर सकते हैं और उनके साथ अपना अकाउंट शेयर कर सकते हैं।

इसमे हर प्रोफाइल की अलग वॉच हिस्ट्री, recommendation होगी जो कि आपकी ऐक्टिविटी पर depend करेगा। तो चलिये देखते हैं, कैसे profile add करें।

अमेज़न प्राइम वीडियो पर प्रोफाइल कैसे जोड़ें

Prime video app से कैसे करें प्रोफाइल ऐड

  1. सबसे पहले आप अपने मोबाइल में Prime Video App को ओपन करें।                                                 Android    l     iOS 
  2. अब सबसे नीचे लेफ्ट साइड मे दिख रहे My Stuff नामक सेक्शन पर टैप करें।
  3. इसके बाद सबसे ऊपर दिख रहे अपने प्रोफाइल के नाम पर क्लिक करें।
  4. अब आप Create profile (+) आइकन को सेलेक्ट करें।
  5. अगले पेज पर आप अपनी पसंद का Profile Name चुन कर Save Changes पर क्लिक करें।

आपकी प्रोफाइल अब ऐड हो जाएगी। अगर आप प्रोफ़ाइल स्विच करना चाहें तो आप My Stuff सेक्शन मे जाएँ और जो प्रोफाइल में स्विच करना चाहते है उस पर टैप कर दें।

वेब ब्राउज़र से कैसे करें Amazon prime profile ऐड

  1. सबसे पहले आप अपने वेब ब्राउज़र पर Prime video मे जाएँ और अपने अकाउंट मे लॉगइन करें।
  2. अब आप टॉप राइट हैण्ड साइड पर दिख रहे प्रोफाइल के नाम पर क्लिक करें।                                             
  3. अब आप Add New (+) पर टैप करें।                                                                                   
  4. अगले पेज पर आप अपनी पसंद का Profile Name चुन लें। अगर आप प्रोफाइल बच्चे के लिये बना रहें है, तो kids profile टॉगल को इनेबल कर दें।
  5. अब save changes पर टैप करें।                                                                                         

अब आपके prime video मे प्रोफाइल ऐड हो गई है। अगर आप प्रोफाइल मे स्विच करना चाहते हैं, तो आप सीधे profile menu से कर सकते हैं। आप Manage profile मे जाकर प्रोफाइल डिलीट और एडिट भी कर सकते हैं।

उम्मीद करते हैं, कि हमारे आर्टीकल की मदद से आपने बड़ी आसानी से अपने prime video मे प्रोफाइल ऐड कर ली होगी।

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो, तो इसे जरुर शेयर करें और हमें सोशल मीडिया पर भी follow करें।

यह भी पढ़ें | Amazon Prime क्या है? क्या हैं इसके फायदे और इसको कैसे पाएं?