Home Tech Tips अपने दोस्तों के साथ मूवी देखने के लिए Netflix Party का उपयोग कैसे करें

अपने दोस्तों के साथ मूवी देखने के लिए Netflix Party का उपयोग कैसे करें

0
अपने दोस्तों के साथ मूवी देखने के लिए Netflix Party का उपयोग कैसे करें

Read in English

कोरोना वायरस के कारण सोशल डिस्टेंस का पालन करना बहुत जरूरी है। ऐसे मे आप अपने दोस्तों के साथ मूवी देखने का मज़ा नहीं ले सकते। लेकिन Netflix में एक ऐसा फीचर है, जिसका यूज कर आप अपने घर से ही ऑनलाइन अपने दोस्तों के साथ मूवी का मज़ा ले सकते हैं। इस फीचर का नाम Netflix Party है।

Netflix party एक Chrome web extension है, जिसका प्रयोग कर बहुत आसानी से आप ऑनलाइन अपने दोस्तों के साथ मूवी का मज़ा ले सकते हैं। तो आइए देखते है अपने दोस्तों के साथ मूवी देखने के लिए नेटफ्लिक्स पार्टी का उपयोग कैसे करें।

Netflix Party का उपयोग कैसे करें

  1. सबसे पहले आप Chrome Web Store का उपयोग कर अपने कंप्युटर में Netflix Party extension को डाउनलोड और इंस्टॉल कर लें।                                                                                             
  2. अब आप अपने Netflix Account पर लॉग इन करें। जो मूवी या शो देखना चाहते हैं उसे प्ले करें।
  3. अब राइट हैन्ड साइड पर दिख रहे NP आइकान पर टैप करें।                                                           
  4. आप इस Netflix party के होस्ट हैं, अगर आप चाहते है, कि विडिओ का प्लैबैक सिर्फ आप ही कंट्रोल करें, तो आप Only I have control बॉक्स पर टिक करें।
  5. इसके बाद आप Start the party नामक विकल्प पर क्लिक करें।                                                     
  6. अब आप के सामने चैट बॉक्स ओपन हो जाएगा, आप यहाँ से लिंक कॉपी कर पार्टी जॉइन करने के लिए दूसरों के साथ शेयर भी कर सकते है।                                                                                                 

जब पार्टी स्टार्ट हो जाए तब आप चैट बॉक्स का यूज कर अपने रिएक्शन, इमोजी, इमेज आदि भेज सकते हैं। इसमे आप अपना अवतार और नाम भी बदल सकते हैं।

अगर आप पार्टी को खत्म करना चाहते है, तो आप NP आइकान पर जाकर disconnect पर टैप करें।                     

उम्मीद करते है, आपने हमारे आर्टिकल कि मदद से बड़े ही आसानी से Netflix पार्टी का यूज कर अपने दोस्तों के साथ मूवी का मज़ा लिया होगा।

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो, तो इसे जरूर शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करें।

यह भी पढे | अपने Netflix प्रोफाइल पर PIN Lock कैसे इनेबल करें