Home App Tricks Apps बच्चों के लिए Netflix कैसे सुरक्षित बनाए

बच्चों के लिए Netflix कैसे सुरक्षित बनाए

0
बच्चों के लिए Netflix कैसे सुरक्षित बनाए

अगर आपके बच्चे Netflix का यूज करते है तो आप जरूर चाहेंगे कि वह नेटफलिक्स यूज करते समय सुरक्षित रहें। बच्चे कुछ ऐसा न देख ले जो उनकी उम्र के हिसाब से सही न हो। आज हम आपको कुछ आसान तरीके बताएंगे जिनका यूज करके आप अपने बच्चों के लिए Netflix को सुरक्षित बना सकते हैं।

बच्चों के लिए नेटफलिक्स कैसे सुरक्षित बनाए

1. बच्चों के लिए अलग Kids प्रोफाइल क्रीऐट करें

सबसे पहले आप बच्चों के लिए एक अलग kids प्रोफाइल बनाए ताकि वो सिर्फ वही टीवी शो या मूवी देख पाए जो बच्चों के लिए बने होते हैं। साथ ही Kids प्रोफाइल को डायरेक्ट अकाउंट सेटिंग का एक्सेस नहीं नहीं मिलता है।

  1. सबसे पहले आप अपने वेब ब्राउजर से Netflix पर साइन उप करें।
  2. अब टॉप राइट हैन्ड साइड पर दिख रहे अपनी प्रोफाइल को चुने।                                                               
  3. आप अब Manage Profile नामक विकल्प को चुने।                                                                       
  4. इसके बाद आप Add Profile पर क्लिक करें।                                                                                     
  5. अब आप प्रोफाइल का नाम सिलेक्ट करें और “Kids?” बॉक्स पर टिक करें।
  6. अब Continue पर क्लिक करें।

अब आपके बच्चे के लिए Kids प्रोफाइल क्रीऐट हो गया है।

2. Maturity level चूज़ करें

आप बच्चों को नेटफलिक्स अकाउंट सुरक्षित करने के लिए उनकी प्रोफाइल पर Maturity level सेट कर सकते हैं। आप अपने बच्चे कि उम्र के हिसाब से Maturity लेवल चुन सकते हैं। Maturity level चुनने के बाद आपके बच्चे कि प्रोफाइल पर वही शो या मूवीज आएगी जो उनकी उम्र के हिसाब से ठीक होगी। नीचे दी गई स्टेप्स फॉलो कर आप बड़ी ही आसानी से Maturity level चूज़ कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आप अपने वेब ब्राउजर सेNetflix पर साइन उप करें।
  2. अब टॉप राइट हैन्ड साइड पर दिख रहे अपनी प्रोफाइल को चुने।
  3. आप अब ड्रॉप डाउन मेनू से Accounts टैब पर क्लिक करें।                                                             
  4. इसके बाद Profile & Parental Controls में जाकर अपने बच्चे कि प्रोफाइल चुन लें।                                         
  5. फिर आप Viewing Restriction के सामने दिख रहे Change नामक विकल्प को सिलेक्ट करें।                     
  6. अब आपसे एक बार फ़िर Netflix Account का पासवर्ड पुछा जाएगा, आप उसे एंटर कर दें।                               
  7. अब आप अपने बच्चे के हिसाब से मट्युरिटी लेवल चुने और Save पर टैप करें।

3. टीवी शो या मूवी ब्लॉक करें

अगर आप नहीं चाहते कि कोई particular शो या मूवी न देखे तो आप उस शो या मूवी को ब्लॉक भी कर सकते हैं। ब्लॉक करने के बाद वह शो और मूवी उस प्रोफाइल में से हट जाएगा।

  1. सबसे पहले आप अपने वेब ब्राउजर से Netflix ओपन करें।
  2. अब टॉप राइट हैन्ड साइड पर दिख रहे अपनी प्रोफाइल को चुने।
  3. आप अब ड्रॉप डाउन मेनू से Accounts टैब पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद Profile & Parental Controls में जाकर अपने बच्चे कि प्रोफाइल चुन लें।
  5. फिर आप Viewing Restriction के सामने दिख रहे Change नामक विकल्प को सिलेक्ट करें।
  6. अब आपसे एक बार फ़िर Netflix Account का पासवर्ड एंटर कर दें।
  7. आप अब Title Restriction के नीचे वह शो या मूवी का नाम डालें जो आप नहीं चाहते कि आपके बच्चे देखें।
  8. अब आप Save पर क्लिक करें।

4. अपने प्रोफाइल पर पिन लॉक लगाए

कभी ऐसा भी हो सकता है, कि बच्चे आपकी प्रोफाइल में चले जाएं और बिना किसी रीस्ट्रिक्शन के मूवी या शो देख ले या फिर आपके अकाउंट से सेटिंग्स चेंज कर दें। इस चीज को रोकने के लिए आप अपनी और दूसरों कि प्रोफाइल पर डिजिट का पिन लॉक लगा सकते हैं। लॉक लगाने के बाद जब भी कोई आपकी प्रोफाइल ओपन करेगा तो उसे यह डिजिट का पिन इंटर कर होगा। नीचे दी गई लिंक पर जाकर आप जान सकते है, कि कैसे अपनी प्रोफाइल पर लॉक लगाया जाए।

अपने Netflix प्रोफाइल पर PIN Lock कैसे इनेबल करें

उम्मीद करते है, कि हमारे आर्टिकल कि मदद से आपने अपने बच्चों के लिए नेटफलिक्स को सुरक्षित बना सकते हैं। अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे जरूर शेयर करें और हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो करें।