Home App Tricks Apps Instagram पर Post कैसे Schedule करें

Instagram पर Post कैसे Schedule करें

0
Instagram पर Post कैसे Schedule करें

Read in English

Instagram बहुत ही ज्यादा पॉपुलर सोशल मीडिया App है। Instagram पर आप अपने business को प्रमोट कर सकते हैं या फिर साथ ही साथ खुद को भी पॉपुलर बना सकते हैं। लेकिन हमारे पास कई बार इतना समय नहीं होता ही हम समय से अपने फोटो को पोस्ट कर सकें। ऐसेमे सबसे अच्छा है, कि आप पहले से अपने Instagram post schedule कर लें।

तो आइये जानते हैं, कैसे करे Instagram post schedule.

कैसे करे Instagram पोस्ट को Schedule

Creator Studio

आप Creator Studio का उपयोग करके अपने Instagram पोस्ट को Schedule कर सकते है। लेकिन Creator Studio का उपयोग करके Instagram पोस्ट को Schedule करने के लिए आपकी प्रोफाइल creator या Business प्रोफाइल होनी चाहिए।

अगर आपकी प्रोफाइल creator या Business प्रोफाइल नहीं है, तो आप नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो कर अपनी प्रोफाइल को creator या Business प्रोफाइल में कन्वर्ट कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आप अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल को लॉग इन करें।
  2. अब टॉप राइट हैन्ड साइड पर दिख रहे हैमबर्गर आइकान पर क्लिक कर Settings पर जाएं।
  3. इसके बाद Accounts नामक विकल्प को ओपन करें।
  4. अब Switch to Business profile पर टैप करें।
  5. अब Continue पर क्लिक कर अपने business प्रोफाइल कि केटेगरी सिलेक्ट कर लें।
  6. फिर आप अपनी इनफार्मेशन फिल कर Done पर क्लिक करें।

अब आपकि प्रोफाइल Business प्रोफाइल में कन्वर्ट हो चुकी है। अब आप नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो कर अपनी पोस्ट को schedule कर सकते हैं।

Post Schedule करें

  1. सबसे पहले आप वेब ब्राउजर का use कर Creator Studio पर जाएं।
  2. अब आप अपने इंस्टाग्राम के आइडी और पासवॉर्ड से लॉग इन करें।
  3. लॉग इन करने के बाद लेफ्ट साइड पर दिख रहे Create Post पर टैप करें।                                             
  4. इसके बाद आप Instagram Feed नामक विकल्प पर क्लिक करें।                                                     
  5. आप अब Add Content पर क्लिक कर अपनी पसंद कि फोटो चुन लें, जो आप पोस्ट करना चाहते हैं और साथ ही कैप्शन और लोकैशन भी चुन लें।                                                                                             
  6. अब Publish टैब के साइड में दिख रहे डाउन ऐरो पर क्लिक करें।                                                       
  7. इसके बाद आप The Schedule पर जाकर जब भी आप पोस्ट को Schedule करना चाहते हैं उसकी डेट और टाइम चुन लें।                                                                                                                 
  8. अब schedule पर टैप करें।

अब आपकी पोस्ट Schedule हो गयी है और अब वह आपके चुने हुए डेट और टाइम पर पोस्ट हो जाएगी।

थर्ड पार्टी टूल्स

अगर आपको ऊपर वाला तरीका पसंद नहीं आ रहा है, तो इसके अलावा बहुत सारे थर्ड पार्टी टूल्स और Apps से जिनका use कर आप पोस्ट Schedule कर सकते है।

ऐसे ही कुछ थर्ड पार्टी App और टूल्स है- Later.com, Hootsuite, skedgram, Buffer, Later, Tailwind, Postcron आदि।

उम्मीद करते हैं हमारे आर्टिकल कि मदद से आप अपने इंस्टाग्राम पोस्ट को Schedule कर सकते हैं।

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे जरूर शेयर करें और हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो करें।