Home App Tricks Voter ID Card के लिए Online ऐसे करें आवेदन; Voter ID के लिए फार्म 6 Online भरें

Voter ID Card के लिए Online ऐसे करें आवेदन; Voter ID के लिए फार्म 6 Online भरें

0
Voter ID Card के लिए Online ऐसे करें आवेदन; Voter ID के लिए फार्म 6 Online भरें

Voter ID भारत में पहचान पत्र के रूप में एक महत्व पूर्ण स्थान रखती है। आपको वोट देना हो या होटल मे रुकना हो तो आप इसे इस्तेमाल कर सकते है। इसके बिना आप वोट नहीं दे सकते हैं। कई बार तो voter id न होने पर कुछ सरकारी योजनाओ का लाभ नहीं ले पाते है। कभी आपको नया सिम लेना हो या लैंड्लाइन कनेक्शन लेना हो तो आपको इस पहचान पत्र का उपयोग कर सकते हैं। Voter ID आप घर बैठे आसानी से online स्वयं आवेदन कर सकते हैं। तो आइए जाने वोटर आइडी बनाने की प्रक्रिया।

यह भी पढ़ें | Aadhaar Card को घर बैठे कैसे करें Update

Voter ID के लिए Online करें आवेदन

आवेदन करने के लिए आवश्यक शर्तें

i) Voter ID बनवाने के लिए आपको 18 वर्ष या इससे अधिक होना जरूरी हैं।

ii) इसी के साथ आपके पास कुछ दस्तावेज़ होना जरूरी है। जैसे की आयु के लिए 10वी की मार्कशीट, जन्म प्रमाणपत्र, पेनकार्ड, या आधारकार्ड इन सभी में से एक होना जरूरी है ।

iii) पते के लिए आपके पास ड्राइविंग लयसेंस, राशन कार्ड, लाइट बिल या बैंक पासबुक इन में से एक होना जरूरी है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कदम

1] इसके लिए आपको NVSP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर्ड करना होगा। इसके लिए सबसे पहले आप इस NVSP लिंक पर जाएं।

2] इस पेज पर पहुचने के बाद आपको नीचे दिख रही नीली लाइन Don’t have account, Register as a new user पर क्लिक करना होगा। जिससे एक नया पेज खुलेगा।

3] इस नए पेज में आपको मोबाइल नंबर लिख कर दिए गए captcha को साइड में दिए गए बॉक्स में लिखना होगा। इसके बाद आपको नीले बॉक्स में दिए गए send OTP पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपके पास मोबाइल पर OTP आएगा।

4] जो OTP आपके मोबाइल पर आया होगा। उस OTP को Enter OTP के सामने वाले बॉक्स में लिखना होगा। इसके तुरंत बाद आपको नीले बॉक्स में लिखे Verify पर क्लिक करना होगा।

5] मोबाइल वेरीफाई होने के बाद फिर आपको I don’t have EPIC number पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको फॉर्म भर कर के नीचे दिया गया नीला Register के नंबर पर क्लिक करना होगा। Register होने के तुरंत बाद ही आपको login पेज पर जाना होगा।

6] लॉगइन पेज खुलने बाद आपको Username के आगे आपको मोबाइल नंबर लिखना होगा। पासवर्ड लिखने के बाद captcha लिखने के बाद आपको लॉगइन करना होगा। login के तुरंत बाद होम पेज खुल जाएगा।

7] जिसमे आपको forms पर क्लिक करना होगा। जिसमे आपके सामने कई फॉर्म की लिस्ट आएगी। आपको फॉर्म नंबर 6 प्रारूप को क्लिक करना होगा।

8] जैसे ही आप प्रारूप 6 पर क्लिक करते हैं। वैसे ही एक नया पेज खुल जाएगा। इस फॉर्म में आपको आपकी पूरी जानकारी देनी होगी।

Voter ID के लिए फार्म 6 भरें

 

फॉर्म भरते समय आपको कई चीजों का ध्यान रखना होगा। जैसे कि जिस जिले में आप रह रहे हैं। उस शहर या गाँव कौनसी विधानसभा या संसदीय क्षेत्र में आता है, उसे भी ध्यान रखना होगा।

1] पहले नंबर के बॉक्स में सबसे पहले फॉर्म में जिस राज्य से आप हैं उस राज्य का चुनाव आपको करना होगा।

2] दूसरे नंबर के बॉक्स में आपको जिस जिले में आपको वोटर आइडी बनवाना है। उस जिले का नाम लिखना होगा।

3] तीसरे नंबर के बॉक्स में जिस विधानसभा या संसद क्षेत्र का कार्ड चाहिए। उस पर क्लिक करे।

4] चौथे नंबर के बॉक्स में फिर आपको आपका नाम इंग्लिश में लिखना होगा। दूसरे बॉक्स में नाम स्वतः ही आपके क्षेत्रीय भाषा में आ जाएगा।

5] पांचवे नंबर के बॉक्स में आपको आपका उपनाम लिखना होगा।

6] इसके बाद छटवे नंबर के बॉक्स में पिता/पति का नाम लिखना होगा। इसके तुरंत बाद ही के बॉक्स में पिता/पति का उपनाम लिखना होगा।

7] आठवे नंबर में जिस किसी का नाम आप लिख रहे हैं। उनसे आपका क्या रिश्ता हैं, उसे दर्शाना होगा।

9] नवे नंबर के बॉक्स में आपको जन्म तिथि लिखना होगा।

10] दसवे स्थान पर आपको आपका महिला/पुरुष के ऑप्शन क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको आपके वर्तमान पता व स्थाई पता के बारे में लिखना होगा।

11] ग्यारवे नंबर के बॉक्स में आपको राज्य का नाम लिखना होगा। इसके बाद वाले बॉक्स में शहर का नाम लिखना होगा।

12] अगले बॉक्स में आपको मकान नंबर आपके एरिया के बारे मे व पिनकोड लिखना होगा। इसके बाद यदि परमानेंट एड्रैस यही हो तो आपको अठारहवे नंबर के सामने वाले बॉक्स पर टिक करना होगा। यदि आपका परमानेंट एड्रैस अलग है, तो आप इसे भी पूर्णतः फिल करें।

13] 19वे नंबर वाले बॉक्स में यदि आपके परिवार में इसी क्षेत्र में किसी का वोटर आइडी बना हो,तो इसमे लिख दें।

14] यदि आपमे कोई विसंगता हो, तो (ट) के विकल्पों में से किसी एक को चुन सकते हैं।

15] 20वे नंबर के बॉक्स में आपको email लिखना होगा। इसके बाद अगले बॉक्स में मोबाइल नंबर लिखना होगा।

16] 22वे नंबर से लेकर 25 तक आपको फोटो, आयु प्रमाण पत्र, पता प्रमाण पत्र को स्केन कर के अपलोड करना होगा।

17] Age declaration के लिए आपको 23a के बॉक्स में दिए गए फॉर्म को डाउनलोड कर के आपकी जानकारी भर के अपलोड करना होगा। इसी के साथ आप आयु प्रमाण पत्र व पते के लिए जो दस्तावेज अपलोड करेंगें। उनके दस्तावेजों के लिए सामने वाले बॉक्सों से सिलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपको घोषणा पत्र को भी भरना होगा।

18] घोषणा पत्र में आपको शहर, राज्य, जिला, दिनांक भरने के बाद आपको 30 नंबर पर क्लिक करना होगा।

19] 31वे स्थान पर आपको शहर का नाम के बाद आपको दिनांक को लिखना होगा।

20] आखिर में captcha को लिख कर सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद आपको एक एप्लीकेशन नंबर मिलेगा। जिससे आप अपने वोटर आइडी को ट्रेक कर सकते हैं।

वोटर आइडी आपके पास 15 से 30 दिनों के भीतर आपके पते पर पहुँच जाएगा ।

इस तरह आप भारत में Voter ID card के लिए online आवेदन कर सकते हैं। यदि आपके पास इस बारे में कोई सवाल है, तो हमें टिप्पणियों में पूछें।