Home Featured IGNOU के ऑनलाइन फॉर्म घर बैठे ऐसे भरें

IGNOU के ऑनलाइन फॉर्म घर बैठे ऐसे भरें

0
IGNOU के ऑनलाइन फॉर्म घर बैठे ऐसे भरें

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) केन्द्रीय ओपन यूनिवर्सिटी हैं। जो हर उम्र के व्यक्तियों को और नौकरी पेशा व रेगुलर पढ़ाई न कर सकने वाले लोगों को डिस्टेंस एजुकेशन प्रदान करती है। यह यूनिवर्सिटी सर्टिफिकेट, बेचलर, मास्टर, व पी.जी डिप्लोमा सभी degrees करवाती है। इसकी फीस अन्य विश्वविध्यालय के काफी कम है। पहले इसके फॉर्म ऑफलाइन भरे जाते थे। अब इसके सारे फॉर्म ऑनलाइन कर दिए गये हैं। इसके कारण फॉर्म भरने में लोगों को काफी आसानी होने लगी है।

अब लगभग सभी फॉर्म यूनिवर्सिटी के केंद्रों में न जाकर नजदीकी सयबर कैफे पर जाकर फॉर्म भरते हैं। सायबर कैफे से फॉर्म भरने से आपको अतिरिक्त पैसे देने पड़ते हैं और आपका पैसा और टाइम दोनों खराब होता है। तो चलिए जानते हैं, कि आप घर बैठे कैसे IGNOU का ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है। वह भी बिना कोई एक्स्ट्रा खर्चे व परेशानी के!

IGNOU के ऑनलाइन फॉर्म घर बैठे ऐसे भरें

  1. फॉर्म भरने के लिए आपको सबसे पहले इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU)  की वेबसाइट पर जाना होगा।

2. वेवसाइट पर जाने के बाद आपको रेड बॉक्स में बने ऑनलाइन के APPLY NOW पर क्लिक करना होगा। जिससे कि रजिस्ट्रेशन का नया पेज खुल जाएगा।

3. रजिस्ट्रेशन का फॉर्म खुलने के बाद आपको पेज के टॉप लेफ्ट साइड कॉर्नर पर CLICK HERE FOR NEW REGISTRATION लिखे नीले बॉक्स पर आपको क्लिक करना होगा। नीले बॉक्स को क्लिक करने के बाद स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा ।

4. स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलने के बाद आपको फॉर्म को पूरी तरह से भरना होगा।

  • सबसे पहले आपको नंबर एक के बॉक्स में आपके अनुसार बनाया जा सकने वाला User Name लिखना होगा। इसी यूजर नेम से ही आपका लॉगइन आइडी खुलेगा।
  • दूसरे बॉक्स में आपको मार्कशीट के अनुरूप नाम लिखना होगा। यह नाम आपकी इग्नू की अंक सूची में आएगा।
  • फिर तीसरे बॉक्स में आपको आपका मेल लिखना होगा। जिससे आपको आगे मेल पर इग्नू की होने वाली ऑफिशियल जानकारी मिलती रहेगी।
  • चौथे बॉक्स में आपको वापस से मेल लिखना होगा। जिससे की यह क्लियर हो जायगा की कहीं आपने मेल तो गलत नहीं लिखा हैं।
  • इसके बाद आपको पंचवे नंबर के बॉक्स में अपने मुताबिक पासवर्ड लिखना पड़ेगा। इसके बाद आपको छठे नंबर के बाक्स में पासवर्ड को वापस से लिखना होगा। पासवर्ड को किसी सुरक्षित जगह लिख ले। क्योंकी आपको आगे यूजर नेम व पासवर्ड से ही यूनिवर्सिटी आइडी मिलेगी।
  • सतवे व आठवे नंबर के बॉक्स में आपको मोबाइल नंबर लिखना होगा। जिससे की आपको आगे यूनिवर्सिटी के तरफ से अलर्ट आते रहेंगे।
  • नवे बॉक्स में आपको Captcha लिखना होगा।
  • आखिर में दसवे नंबर के ग्रीन कलर के रजिस्टर के बॉक्स पर क्लिक करना होगा।

5. रजिस्टर के बटन पर क्लिक करने के बाद ही आप लॉगइन पेज पर पहुँच जाएंगे।

  • Login पेज पर पहुँचने के बाद आपको पहले बॉक्स में आपको User Name लिखना होगा।
  • दूसरे नंबर के बॉक्स में आपको Password लिखना होगा।
  • आखिर में तीसरे नंबर के बॉक्स में Captcha को लिखना होगा। इसके बाद Login पर क्लिक करना होगा।

6. इसके बाद important instructions का पेज खुलेगा। पेज खुलने के बाद आपको पूरी महत्वपूर्ण जानकारी पढ़ना होगी।

  • जानकारी पढ़ने के बाद आपको नंबर एक के बॉक्स को क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको दूसरे नंबर के ग्रीन बॉक्स पर क्लिक कर आगे की प्रोसेस करना होगी।

7. नया पेज खुलने के बाद इसमे आपको आपकी डिटेल्स लिखनी होगी। जैसे की आपका नाम जन्म तारीख आदि मार्कशीट के हिसाब से लिखना होगी।

  • इसमे पहले बॉक्स में पूरा मार्कशीट के हिसाब से आपको नाम लिखना होगा।
  • दूसरे बॉक्स में माता का नाम लिखना होगा।
  • तीसरे बॉक्स में आपको गार्जियन का आप से रिलेशन के बारे में बताना होगा। इसके बाद वाले बॉक्स में गार्जियन का नाम लिखना होगा।
  • चौथे नंबर के बॉक्स में आपको जन्म सन-माह-तारीख लिखना होगी।
  • पाँचवे नंबर के बॉक्स में कैटेगारी लिखनी होगी।
  • छठे स्थान पर जेन्डर पर टिक करना होगा।
  • सातवे स्थान पर जिस देश कि नागरिकता होगी, उस देश के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आठवे स्थान के बॉक्स में आपको शहरी/ग्रामीण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • नवे बॉक्स में मायनोरिटी के बॉक्स में आपको yes या no ऑप्शन पर क्लिक करन होगा।
  • दसवे नंबर के बॉक्स में जिस धर्म से तालुक रखते हैं । उस धर्म के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • ग्यारवे स्थान पर आपको विवाह की स्थिति के बारे में बताना होगा। यदि आप विवाहित हैं, तो हाँ पर क्लिक करना होगा। अन्यथा नहीं पर क्लिक करना होगा।
  • बारहवे बॉक्स में आपको सोशल स्टेटस के बारे में लिखना होगा।
  • तेरहवे बॉक्स में आधार नंबर लिखना होगा।
  • चोदहवे वे नंबर पर ईमेल लिखना होगा। इसके तुरंत बाद वाले आक्स में आल्टरनेट ईमेल लिखनी होगी।
  • सोलहवे नंबर पर आपको मोबाइल नंबर लिखने के बाद वाले बॉक्स में भी आपका कोई आल्टरनेट नंबर लिखना होगा।
  • अठाहरवे नंबर पर यदि आपको कोई डिसिबेलिटी हो तो वहाँ दर्शाना होगा। उन्नीसवे नंबर पर आपके रोजगार के बारे में लिखना होगा।
  • बीस वे स्थान पर यदि आपको स्कॉलरशिप मिलती है, तो वहाँ आपको दर्शाना होगी।

8. इसके बाद आपको नीले बॉक्स मे लिखे Submit के निशान पर क्लिक करना होगा।

9. इसके बाद आपको डिटेल सामने आएगी। यदि इसमे कोई गलती हो तो Edit पर क्लिक करना होगा। कभी सब सही है, तो Next के बटन पर क्लिक करना होगा।

10. इसके बाद आपको आपके प्रोग्राम के बारे में लिखना होगा। जिसमे आपको जो प्रोग्राम करना चाहते हो, किस सब्जेक्ट के बारे मे रिजनल सेंटर, व जिस माध्यम में पढ़ना चाहते हो उसके बारे में लिख कर Submit पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नया पेज में आपको डिटेल पढ़ कर Next के बटन पर क्लिक करना होगा।

11. नए पेज में आपको आपकी qualification के बारे में लिखना होगा।

  • इसके बाद आपको पहले बॉक्स में आपकी आखरी डिग्री या स्कूलिंग के बारे में दर्शाना होगा।
  • यदि आपने इग्नू से कोई कोर्स किया हो तो उसे दर्शाना होगा।
  • तीसरे नंबर के बॉक्स में 12वी के सब्जेक्ट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद जिस साल आपने पास की वह वर्ष लिखना होगा। इसके बाद डिवीजन, बोर्ड, रोल नंबर, लिख कर के सबमिट करना होगा।

12. इसके बाद नये पेज में आपको सारी जानकारी पढ़ कर Next के बटन पर क्लिक कर के आगे की प्रोसेस करनी होगी।

13. नया पेज खुलने के बाद आपको यदि बुक डिजिटल फ़ोम में चाहिए तो पहले नंबर पर टिक करें, नहीं तो दूसरे नंबर के ऑप्शन पर क्लिक कर के Submit पर क्लिक करें। इसके बाद आप सब्जेक्ट चेक करने के बाद next पर क्लिक करें।

14. अब नये पेज पर आपको आपका पूरा एड्रैस लिखना होगा। फिर submit पर क्लिक करना होगा। इसके बाद सारी जानकारी पढ़ने के बाद next के बटन पर क्लिक करना होगा।

15. इसके बाद आपको आपकी पासपोर्ट साइज़ फोटो, साइन, 10वी, 12वी व उपलब्ध हो तो ग्रेजुएशन की मार्कशीट अपलोड कर के next पर क्लिक करें। next क्लिक करने के बाद फायनल फॉर्म आपके सामने होगा। जिसमे आपके द्वारा भरी हुई जानकारी दिखेगी।

16. फायनल फॉर्म में आखिर में I agree पर क्लिक करने के बाद accept पर क्लिक करना होगा।

17. फॉर्म accept करने के बाद आप 1 अथवा 2 वाले बटन पर क्लिक कर के आपको आपकी फीस सबमिट करना होगी।

इस तरह से आप IGNOU के कोर्स में एनरोल हो जाएंगे । IGNOU केन्द्रीय यूनिवर्सिटी होने के कारण इसके पूरे भारत में ही नहीं विदेशों में भी कई सेंटर हैं। इसके अलावा आप इसके पेपर भारत में पेपर किसी भी इग्नू केंद्र से देने की सुविधा मिलती है।

यदि आपका कोई प्रश्न है तो कमैंट्स में पूछें और इस तरह के और आर्टिकल्स के लिए जुड़े रहिये हमारे साथ।

You can also follow us for instant tech news at Google News or for tips and tricks, smartphones & gadgets reviews, join GadgetsToUse Telegram Group or for the latest review videos subscribe GadgetsToUse YouTube Channel.