Home App Tricks Apps Clubhouse की तर्ज पर भारत में लांच हुआ Leher ऐप; कर सकते हैं ऑडियो और वीडियो चैट; जानें डिटेल्स

Clubhouse की तर्ज पर भारत में लांच हुआ Leher ऐप; कर सकते हैं ऑडियो और वीडियो चैट; जानें डिटेल्स

0
Clubhouse की तर्ज पर भारत में लांच हुआ Leher ऐप; कर सकते हैं ऑडियो और वीडियो चैट; जानें डिटेल्स

दुनिया में Clubhouse app की चर्चा Tesla के CEO Elon Musk और Facebook CEO मार्क जुगरबर्ग के इस ऐप से जुडते ही शुरू हो गयी थी। Clubhouse तर्ज पर भारत में Leher ऐप 13 सितंबर 2018 को बैंगलोर से लॉन्च किया गया था। जिसे अतुल जाजू और विकास मालपाणी के द्वारा लॉन्च किया गया था।

यह ऐप ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ से ऑडियो और विडिओ के माध्यम से लाइव चैट कर सकते है। साथ ही अपने नेटवर्क, कम्यूनिटी के लोगों से बात या दोस्तों के साथ आपस में चर्चा कर सकते है। इसके साथ आप ग्रुप बना कर इसमे वीडियो भी अपलोड कर सकते हैं। यह ऐप 4.1 रेटिंग मिल हुआ है। साथ ही इस ऐप को अभी तक 1000,000 से अधिक लोगो ने डाउनलोड किया है। यह ऐप एंड्रॉयड और ios दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। तो चलिए जानते हैं, इस ऐप के बारे में!

इसे भी पढेSandes ऐप: भारत सरकार का व्हाट्सएप विकल्प, जानिए इसे कैसे डाउनलोड करें और उपयोग करें

Leher App ऐसे करें इंस्टॉल और यूज

सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर, App Store में जाकर Leher app को डाउनलोड करें।

Android के लिए डाउनलोड करें

iOS के लिए डाउनलोड करें

  1. Leher को इंस्टॉल करने के बाद इसके आइकॉन पर क्लिक कर करें।

2. इसके बाद आपको Sign in पेज खुलेगा। जिसमे Google, Facebook के अकाउंट और मोबाइल नंबर से Sign in कर सकते हैं।

3. यदि आप मोबाइल नंबर से Sign in के ऑप्शन पर क्लिक करते हैं, तो इसके बाद मोबाइल नंबर लिखने का पेज खुलेगा। जिसमे आपको मोबाइल नंबर लिख कर सबमिट पर क्लिक करना होगा।

4. मोबाइल नंबर के लिखने के बाद मोबाइल पर वेरीफिकेशन कोड आएगा। जिसे आपको सबमिट करना पड़ेगा।

5. फिर Welcome का नया पेज खुल जाएगा जिसमे आपको सारी जानकारी भरना पड़ेगी।

  • Welcome के पेज खुलने के बाद पहले बॉक्स में Username बनाना पड़ेगा।
  • दूसरे बॉक्स में नाम लिखना पड़ेगा। तीसरे बॉक्स में आपको उपनाम लिखना होगा।
  • चौथे नंबर के बॉक्स पर क्लिक कर के फोटो अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद आपको Continue के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

6. Introduce Yourself के पेज पर आने के बाद आपको कुछ जानकारी भरना होगी।

  • पहले बॉक्स में छोटा सा bio लिखना पड़ेगा।
  • दूसरे बॉक्स में कभी आप कोई Professional फील्ड में हो तो Yes पर क्लिक करना होगा। यदि नहीं है तो No पर क्लिक करना होगा।
  • तीसरे बॉक्स में जिस पद में आप काम करते है, उसका नाम लिखना पड़ेगा।
  • चौथे बॉक्स में बॉक्स में कंपनी का नाम लिखना पड़ेगा। इसके बाद Next पर क्लिक करना होगा।

7. इसके बाद नए पेज में आपको कई सारे विकल्प मिलेंगे जिसमे आप जिस टॉपिक को लेकर interested हो उस पर क्लिक कर के सिलेक्ट करना होगा।

आपका यह ऐप शुरू हो चुका है। इसमे आप जिस ग्रुप में जुड़ना चाहे उसमे जुड़ सकते हैं।

Leher App के फीचर्स

यदि आप खुद का ग्रुप भी बनाना चाहे तो बना सकते हैं। ग्रुप बना कर के आप विडीयो व ऑडियो के जरिये बात कर सकते हैं।

People के ऑप्शन पर जा कर के contacts के मदद से आप अपने दोस्त तो ढूंढ कर के ऐड कर सकते हैं। इसी के साथ account के ऑप्शन पर क्लिक कर के अपने अकाउंट में बदलाव कर सकते हैं।

इस तरह से आप का यूज करके अपने इंटरेस्ट के टॉपिक्स फॉलो कर सकते हैं और साथ ही साथ ऑडियो और वीडियो चैट्स कर सकते हैं।

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो, तो इसे जरुर शेयर करें और हमें सोशल मीडिया पर भी follow करें। यदि आपके पास इस बारे में कोई सवाल है, तो हमें टिप्पणियों में पूछें।