Home App Tricks Apps UMANG ऐप: अब इन सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं अपने स्मार्टफोन पर

UMANG ऐप: अब इन सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं अपने स्मार्टफोन पर

0
UMANG ऐप: अब इन सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं अपने स्मार्टफोन पर

पूरी दुनिया डिजिटलाइज़ेशन के तरफ जा रही है। साथ ही लगभग सारा काम अब मोबाइल से होने लगा हैं। जिसके चलते अब सारे देशों की सरकार डिजिटलाइज़ेशन की ओर ध्यान दे रही हैं। वहीं भारत सरकार अपने नागरीकों के लिए अब एक ही ऐप में पूरे राज्यों व देश में शासकीय सेवाओं के पोर्टल व ऐप को एक ही ऐप के माध्यम से एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर लाने का प्रयास जारी हैं। इसी प्रयास में एक कदम हैं। जिसका नाम UMANG App हैं।

उमंग ऐप पूरे भारत के लगभग सभी राज्यों व केंद्र में चलायी जा रही योजनाओं व उनके ऐप व व पोर्टल इस एक ही ऐप में उपलब्ध हैं। सीधे तौर पर कहा जाए तो इस ऐप को ई-गवर्वेंस के जरिए नागरिकों को बेहतर और तेज नागरिक केंद्रित सेवाओं तक एक्सेस पहुँचाने के लिए UMANG App विकसित किया गया हैं। तो चलिए जानते हैं इस ऐप में क्या-क्या हैं ? किस तरह से आप एक ही प्लेटफॉर्म से इसका फायदा ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- पुराने Printed Photos को मोबाईल से Scan कर ऐसे बनाएं डिजिटल

UMANG App क्या है, सेवाएं और फायदे

UMANG app download करें

For Android For iOS

  • इसे इंस्टॉल करने के बाद इसे ओपन करें। इसे ओपन करेंगे तो सबसे पहले भाषा का चयन करना होगा। इसके बाद नियम व शर्तों के बॉक्स पर क्लिक कर के next के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर पंजीकरण करना होगा। जिसमे मोबाइल नंबर लिख कर नियम व शर्तों पर क्लिक कर के पंजीकरण पर क्लिक करना होगा।

UMANG App के फीचर्स

1. e-पाठशाला

eपाठशाला से आप 1ली से लेकर 12वी तक की CBSE की किताबें, विडियो व ऑडियो को डाउनलोड कर के देख पढ़ व सुन सकते हैं। किताबें, वीडियो व ऑडियो कैसे डाउनलोड करें आयें जाने।

  • सबसे पहले पहले पेज पर स्थित श्रेणियों पर जान होगा।
  • श्रेणियों के पेज पर शिक्षा नाम के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • शिक्षा पर क्लिक करने के बाद इसमे कई ऑप्शन आएंगे जिसमे आपको ई-पाठशाला पर क्लिक करना होगा।
  • ई-पाठशाला पर क्लिक करने के बाद आप छात्र, अभिभावक, शिक्षक हो तो उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद दो ऑप्शन खुलकर आएंगे। ई-किताबें व ऑडियो/विडियो का ऑप्शन चुन सकते हैं।
  • यदि ई-किताबों का ऑप्शन चुनते हैं तो नये पेज में आपको कुछ जानकारी चुनना होगी।
  • पहले नंबर पर कक्षा का स्तर को चुनना होगा।
  • दूसरे बॉक्स में भाषा का चयन करना होगा। फिर विषय का चयन करना होगा।
  • विषय चुनते ही नीचे की तरफ किताब आ जाएगी । जिसे उस पर क्लिक करना होगा।
  • किताब पर क्लिक करते ही नये पेज पर आपको इकाई दिखने लगेगी। जिसमें पूरा सिलेबस डाउनलोड करना हो तो पहले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। नहीं तो आप अपने अनुसार इकाई डाउनलोड कर सकते हैं।
  • जब आप किसी इकाई पर क्लिक करते है, तो साइड में डाउनलोड का ऑप्शन खुल जाता हैं।
  • उस पर क्लिक करने के बाद आपसे डाउनलोड करने का पूछेगा। जिसमे आपको ठीक है, के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपसे किताब डाउनलोड करने के लिए डिवाइस का एक्सेस लेगा । जिसमे आपको Allow पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी किताब डाउनलोड हो जाएगी। अब आप इसे किसी भी बुक रीडर से पढ़ सकतें हैं।

2. पासपोर्ट को track करना

पासपोर्ट के आवेदन के बाद आपको कई बार ऑफिस के चक्कर काटने पड़ते हैं। जिसके लिए आपको अब कहीं और जाने की जरूरत नहीं इसी ऐप के माध्यम से पासपोर्ट को ट्रेक कर सकते हैं।

  • पासपोर्ट को ट्रेक करने के लिए ऐप को ट्रेक करने के लिए सबसे ऊपर बने सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • सर्च के ऑप्शन के बाद आपको सर्च बॉक्स मे passport लिखना होगा। जिसके बाद पासपोर्ट के ऑप्शन खुल जाएंगें।
  • जिसके बाद आपको पासपोर्ट सेवा के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद केंद्र खोजें , शुल्क कैलकुलेटर, स्थिति ट्रेकर जैसे ऑप्शन आएंगे।
  • जिसमे से आपको स्थिति ट्रेकर पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आवेदन की स्थिति और आरटीआई स्थिति के ऑप्शन आएंगे। जिसमे आपको आवेदन स्थिति पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद फाइल संख्या लिखनी होगी। साथ ही नीचे वाले हिस्से मे जन्म तिथि लिखनी होगी।
  • इसके बाद जमा करे पर क्लिक करना होगा। जिससे पासपोर्ट के ट्रेकिंग की स्थिति दिख जाएगी।

3. आयुष्मान भारत

आयुष्मान भारत योजना के तहत पूरे देश मे आयुष्मान कार्ड बनाये गए थे। जिसमे लगभग सभी के पास यह कार्ड पहुँच गए हैं। इसमे कई बार लोगों को यह पता नहीं होता, कि किस अस्पताल मे इलाज होगा। इसके लिए भी सरकार ने इसी ऐप के माध्यम से उस आपके बीमारी के अनुरूप आपके निकटतम अस्पताल व उससे आपकी दूरी के बारे मे बताया जाता हैं। तो चलिए जानते हैं।

  • इसके लिए आपको उमंग ऐप के माध्यम से आयुष्मान भारत के ऑप्शन पर जान होगा।
  • इसके बाद नये पेज पर आपको जानकारी दी जाएगी। जिसके ऊपर click here पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद प्रधानमंत्री जन आरोग्य का पेज खुल जाएगा। जिसमे अस्पताल खोजें का ऑप्शन आएगा। इस पर क्लिक करें।
  • नये पेज पर आपको राज्य का नाम, जिले का नाम, व विशेषता के बारे मे लिखना होगा।
  • फिर सबमिट पर क्लिक करना होगा।
  • सबमिट करने के बाद आपके जिले व आपके पास के हॉस्पिटलों ले नाम व आप से दूरी व फोन नंबर की जानकारी मिल जाएगी।

UMANG app मे हर राज्य व केंद्र सरकार दोनों के ऐप्स को मिला कर के बनाया गया हैं। यह काफी आसान व भरोसे मंद ऐप हैं। यह ऐप को सागर मे गागर कहना गलत नहीं होगा। क्योंकी पूरे देश के योजनाओ चाहे वह राज्य हो या केंद्र सभी के योजनाओं को समेटे हुए हैं।

उम्मीद करते है आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इस तरह की और भी Tips & Tricks के लिए हमें social media पर फॉलो करें।

You can also follow us for instant tech news at Google News or for tips and tricks, smartphones & gadgets reviews, join GadgetsToUse Telegram Group or for the latest review videos subscribe GadgetsToUse Youtube Channel.