Home App Tricks हिन्दी News JioPhone में आया Mobile Hotspot फीचर, अब शेयर कर सकते हैं इंटरनेट; जानें कैसे

JioPhone में आया Mobile Hotspot फीचर, अब शेयर कर सकते हैं इंटरनेट; जानें कैसे

0
JioPhone में आया Mobile Hotspot फीचर, अब शेयर कर सकते हैं इंटरनेट; जानें कैसे

Jio Phone को आज भारत में कौन नहीं जनता है। Jio ने मोबाइल लॉन्च करते ही सबसे सस्ता 4G मोबाइल का खिताब हासिल कर लिया है। यह की-पैड मोबाइल होने के बावजूद इसमे Play Store, के साथ साथ WhatsApp चलाने की सुविधा भी थी। इसी के चलते ज्यादा महंगे 4G मोबाइल न खरीद पाने वाले लोगों के लिए यह सबसे अच्छा विकल्प है। इस मोबाइल में आपको अच्छे खासे फीचर तो मिल जाते हैं, पर इस में पहले mobile hotspot की सुविधा नहीं थी जो अब मिल गयी है। तो Jio Phone में hotspot use करने के लिए क्या करना होगा आयें जाने।

यह भी पढ़ें | अपने JioPhone पर YouTube वीडियो डाउनलोड करें

JioPhone Mobile Hotspot फीचर

मोबाइल में hotspot के लिए Jio मोबाइल के सॉफ्टवेयर को अपडेट करना होगा। इसके बाद आपके मोबाइल में hotspot की सुविधा मिल जाएगी। हालांकि इसकी Jio मोबाइल के तरफ से आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की गयी हैं।

Reliance JioPhone

कैसे करें मोबाइल में hotspot को On

1. इसके लिए आपको मोबाइल की सेटिंग में जान होगा।

2. सेटिंग में नेटवर्क एण्ड कनेक्टिविटी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

3. नेटवर्क एण्ड कनेक्टिविटी के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद इंटरनेट शेयरिंग के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

4. अब आपको Wi-Fi hotspot का ऑप्शन हैं, जिसे आप क्लिक कर के बंद और चालू कर सकते हैं।

5. इसके नीचे आप hotspot नेटवर्क नाम अपने अनुसार बदल सकते हैं। साथ ही अपने अनुसार password को सेट कर सकते हैं।

यह सुविधाएं Jio के द्वारा लॉन्च किये गये दोनों मोबाइलों Jio Phone और Jio Phone 2 पर उपलब्ध हैं। यदि आप यह सुविधा नहीं मिल पा रही हैं, तो आपका मोबाइल अपडेट नहीं हैं।

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे जरूर शेयर करें और हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो करें।