Home App Tricks Apps Mobile Screen कैसे रिकॉर्ड करें इन Screen Recording Apps से

Mobile Screen कैसे रिकॉर्ड करें इन Screen Recording Apps से

0
Mobile Screen कैसे रिकॉर्ड करें इन Screen Recording Apps से

Read in English

बहुत बार हम चाहते है, कि हमारे Smartphone की screen पर जो चल रहा है, वह रिकॉर्ड हो जाये फिर चाहे वो गेम हो, या फिर कोई Tutorial video. इसके लिए हमें अपने फ़ोन में स्क्रीन रिकॉर्डिंग का App चाहिए। कुछ कंपनिया जैसे Samsung, Vivo आदि अपने कुछ Smartphones में स्क्रीन रिकॉर्डिंग फीचर देती है। लेकिन कुछ कंपनिया यह फीचर नहीं देती। तो उन मोबाइल में आपको थर्ड पार्टी App का इस्तेमाल करना होगा। तो चलिए आज हम आपको बताएँगे top 3 screen recording apps और ये कैसे काम करते है।

Top 3 Screen Recording Apps

1. AZ Screen Recorder

AZ Screen Recorder बहुत ही पॉपुलर स्क्रीन रिकॉर्डिंग एंड्राइड Apps में से एक है।  AZ Screen Recorder में आप हाई क्वालिटी 1080p, 12Mbps, 60FPS में विडियो, गेम्स, आदि की स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।  आप इसमें resolution, फ्रेम रेट्स का अपने हिसाब से चुनाव कर सकते हैं।

इसमें आप इंटरनल और एक्सटर्नल दोनों साउंड रिकॉर्ड कर सकते हो।  इसके साथ आप इसे बीच में पॉज और start भी कर सकते हो।  आप इस App में फ्रंट कैमरे से Facecam विडियो भी बना सकते हो।  आपको इसमें screen पर Draw करने की सुविधा भी मिलती है।

आप इस app में विडियो को एडिट भी कर सकते है। जैसे आप विडियो को GIF में कन्वर्ट कर सकते हैं, विडियो को ट्रिम कर सकते हैं, विडियो को कंप्रेस कर सकते है, विडियो को क्रॉप भी कर सकते है।  इसके साथ ही अगर आप चाहें तो रिकॉर्ड हुई विडियो पर background म्यूजिक और subtitle भी लगा सकते है।  और इसके जरिये आप विडियो को फेसबुक और youtube पर लाइव स्ट्रीम भी कर सकते है।

AZ Screen Recorder

2. Mobizen Screen Recorder

Mobizen Screen Recorder में आप बड़े आसानी से screen रिकॉर्ड और विडियो को एडिट कर सकते हैं। इस को आप Play Store से बिलकुल फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। और यह Andriod 4 या उससे ऊपर वाले version के लिए है।

इसमें आप FHD में इंटरनल और एक्सटर्नल ऑडियो के साथ स्क्रीन रिकॉर्ड कर सकते है। इस App में आपको  12 Mbps, 1440p resolution और 60fps मिलेगा। आप इसमें फ्रंट कैमरे से भी रिकॉर्डिंग कर सकते है। इसमें आप चाहे तो इनका वॉटरमार्क हटा के आपना बनाया हुआ वॉटरमार्क भी लगा सकते है।

इस में आपको स्क्रीन रिकॉर्डिंग के साथ बेसिक विडियो एडिटिंग feature जैसे विडियो split, intro-outro भी मिल जाएँगे।

Mobizen Screen Recorder

3. Screen Recorder & Video Recorder – Xrecorder

इस App में आप Full HD में विडियो रिकॉर्ड कर सकते है। Screen Recorder & Video Recorder – Xrecorder में आपको 1080p resolution मिलेगा। आप इसमें बिना कोई टाइम लिमिट के screen को रिकॉर्ड कर सकते है। आप अपने रिकॉर्ड किये हुए विडियो को इंटरनल स्टोरेज या SD कार्ड में सेव कर सकते है।

यह App में रिकॉर्डिंग बिल्कुल वॉटरमार्क फ्री होगी। आप इसमें स्क्रीन रिकॉर्डिंग के साथ फ्रंट कैमरे के साथ आपना रिएक्शन भी रिकॉर्ड कर सकते है। इसमें आपको कई फीचर जैसे विडियो ट्रिम करना, स्पीड कंट्रोल करना, विडियो क्रॉप करना, विडियो रोटेट करना मिलते है।

Download Xrecorder

उम्मीद करते है आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। और भी Tips & Tricks के लिए हमें social media पर फॉलो करें।