Home App Tricks Apps मोबाइल में ऑनलाइन Live TV कैसे देखें

मोबाइल में ऑनलाइन Live TV कैसे देखें

0
मोबाइल में ऑनलाइन Live TV कैसे देखें

Read in English

TV हमारे मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन है। बहुत सारे लोग अपने फ्री टाइम में TV देखना पसंद करते है। लेकिन कई बार ऐसा होता है की हमारा कोई मनपसंद प्रोग्राम TV पर आने वाले होता है, लेकिन हम घर पर नहीं होते है। इसलिए कई ऐसे App मोजूद है जिसमे हम लाइव TV mobile पर देख सकते है। तो आइये जानते है उन Apps के बारे में।

1. nexGTv

nexGTv एक बहुत ही पॉपुलर TV App है।  इसमें आप 140 से भी ज्यादा चैनल लाइव देख सकते है।  जिसमे आपको मूवीज, स्पोर्ट्स, न्यूज़ आदि के चैनल मिलेंगे।

आप को इस app में  Top trending, Just adding, most popular, featured movies की लिस्ट भी मिल जाएगी।  nexGTv में आपको पिक्चर इन पिक्चर, सोशल मीडिया इंटीग्रेशन, डाटा सेविंग आदि फीचर मिलेंगे।  आप इसमें अपना मनपसंद मूवी, शो को अपने फेवरेट लिस्ट में भी add कर सकते है।  nexGTv में आपको B4U Movies, E24, INDIA TV, News X, News Nation जैसे 140 से जयादा चैनल आपको मिल जाएँगे।

nexGTv  में आपको लाइव TV चैनल के अलावा 1000 से ज्यादा मूवीज, शोज़, विडियो अलग अलग लैंग्वेज में मिल जाएँगे।  वैसे तो nexGTv फ्री है, लेकिन premium क्वालिटी के लिए आप इसका subscription ले सकते है।  आप इसको google play store से इनस्टॉल कर सकते है।

nexGTv

2. JioTV

JioTV App सिर्फ Jio सिम users के ही उपलब्ध है।  इसमें  आपको 650 से ज्यादा लाइव चैनल देखने को मिल जाएँगे, जिसमे 100 से ज्यादा चैनल HD है।  इसमें आप 15 से ज्यादा भाषओं जैसे हिंदी, इंग्लिश, तमिल आदि में TV show मिल जाएँगे।

इसमें आप लाइव टीवी के अलावा अपनी इच्छा अनुसार पुराने प्रोग्राम भी देख सकते है।  में आपको Colors, Zee TV, Sony, SAB TV, &TV, Rishtey, Comedy Central, Sony MAX, Zee Cinema HD, &Pictures, HBO, Sony Pix, WB आदि चैनल मिलेंगे।

Jio TV बिल्कुल मुफ्त App है और आप इसे Google Play Store से डाउनलोड कर सकते है।

JioTV

3. Airtel Xstream

Airtel Xstream में आप 350 से ज्यादा चैनल लाइव देख सकते है।  इस App में आप10 से ज्यादा भाषओं जैसे हिन्दी, इंग्लिश, तमिल आदि में लाइव टीवी देख सकते है।

इस App में आप 10000+ मूवीज़ और शोज़ भी देख सकते है।  कुछ पॉपुलर चैनल जो आप Airtel Xstream में देख सकते है वो  ZeeTV, Sony SAB, NDTV India, ET Now, TLC, Movies Now, Sony Ten, Discovery आदि है।  अगर आपने कोई लाइव एपिसोड मिस कर दिया है, तो इस App में एपिसोड रिकॉर्ड भी हो जाते है।  आप उस एपिसोड को 7 दिन में देख सकते है।

Airtel Xstream

4. YuppTV

YuppTV में आप 200 से ज्यादा लाइव चैनल देख सकते है, वो भी 7 दिन के catch – up के साथ।  यह App में आपको हिंदी, तमिल, तेलगु आदि भाषओं में चैनल मिल जाएँगे।   Aaj Tak, NDTV India, Tez News, MTV India, Colors, Sony TV, UTV Movies इसके कुछ पॉपुलर चैनल्स है।

फिलहाल इंडिया YuppTV में Zee and Star चैनल उपलब्ध नहीं है।  YuppTV में आपको subscription लेना पड़ेगा और उसमे आपको ट्रायल पीरियड भी मिलेगा।

YuppTV

5. Disney+Hotstar

Hotstar में आपको Star Plus, HBO, Life OK, Star Sports, Fox Life, National Geographic जैसे चैनल मिल जाएँगे।  वैसे तो आप Hotstar को फ्री में एक्सेस कर सकते है, लेकिन आप इसका subscription ले सकते है ।  जिसमे आप प्रोग्राम ब्रॉडकास्ट होने से पहले देख सकते है।  और बहुत सारी मूवीज और show देख सकते हैं।

आप इसको Google Play Store से डाउनलोड कर सकते है।

Hotstar

आप इन Apps का use कर कभी भी कही भी अपने मोबाइल पर लाइव TV का मज़ा ले सकते है।  अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो अपने दोस्तों को साथ भी इसे शेयर करें।  और हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो करें।