Home App Tricks फ़ोटो को छिपाने के लिए Google Photos Archive का उपयोग कैसे कर सकते हैं

फ़ोटो को छिपाने के लिए Google Photos Archive का उपयोग कैसे कर सकते हैं

0
फ़ोटो को छिपाने के लिए Google Photos Archive का उपयोग कैसे कर सकते हैं

Google Photos एक बहुत ही अच्छा गैलेरी App है। यहाँ पर आपके फोटोज सुरक्षित रहते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है, कि हमारे कुछ निजी फोटो होते हैं। जो हम नहीं चाहते की वह हमारे Google Photos की होम स्क्रीन पर दिखें। ऐसे मे Google Photos के एक फीचर का आप प्रयोग कर सकते हैं, जिसका प्रयोग करके आप होम स्क्रीन से फोटो हाईड कर सकते हैं, इस फीचर का नाम Archive हैं। चलिए जाने क्या होता है Google Photos Archive और कैसे करे इसका प्रयोग।

क्या है Google Photos Archive ?

Google Photos के Archive फीचर का प्रयोग करके आप अपने फोटोज को होम स्क्रीन से हाईड कर सकते हैं।Archive किये हुए फोटोज होम स्क्रीन से हट कर Archive नामक टैब में मूव हो जाएगा। आप जब चाहें तब इसे Archive में जाकर देख सकते हैं। चलिए देखते है कैसे करें फोटो Archive।

Google Photos में कैसे करें फोटो Archive

  1. सबसे पहले आप अपने फ़ोन में Google Photos ओपन करें और अगर पहले से नहीं है, तो Google Account से लॉगइन करें।
  2. अब जो भी फोटो आपको Archive में सेव करने हैं, उन्हें टैप  और होल्ड करके सेलेक्ट करें।
  3. इसके बाद टॉप राइट हैंड साइड पर दिख रहे थ्री डॉट्स पर क्लिक करें।
  4. आप अब Move to archive  पर टैप  करें।
  5. अब आपके चुने हुए सारे फोटो Archive में सेव हो गए है।

Archive किये हुए फोटो कैसे देखें

  1. Archive किये हुए फोटोज देखने के लिए सबसे पहले आप निचे राइट हैंड साइड पर दिख रहे Library नामक विकल्प पर क्लिक करें।
  2. अब Archive पर टैप  करें।
  3. यहाँ अब आपको सारे Archive किये हुए फोटोज दिख जाएंगे।

फोटो को Unarchive कैसे करें

  1. फोटोज को Unarchive करने के लिए आप Library<Archive में जाएं, अब राइट हैंड साइड पर दिख रहे थ्री डॉट्स पर टैप  करें।
  2. इसके बाद Unarchive विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अब आपके सारे फोटोज फिर से Google Photos की होम स्क्रीन पर दिखने लग जाएंगे।

उम्मीद करते है, आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा और इसकी मदद से आपने अपने निजी फोटो Archive कर लिए होंगे।

आप हमारे आर्टिकल को जरूर शेयर करें और हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो करें।