Home App Tricks अपने Android फ़ोन पर Apps कैसे Hide कर सकते हैं

अपने Android फ़ोन पर Apps कैसे Hide कर सकते हैं

0
अपने Android फ़ोन पर Apps कैसे Hide कर सकते हैं

Read in English

हमारे मोबाईल मे कुछ ऐसे Apps होते हैं, जिसमे हमारी निजी चीजें जैसे हमारी निजी जानकारी, हमारे दस्तावेज़, तस्वीरें आदि। हम नहीं चाहते कि हमारे यह App कोई देखे, लेकिन अगर कोई हमारे परिवार वाले या हमारे दोस्त हमारा फोन मांगे तो हम मना नहीं कर पाते इस मे डर राहत है, कि कोई हमारा यह App न देख लें।

एसे मे सबसे अच्छा तरीका है, कि हम इन Apps को अपने फोन मे hide कर दें। इस आर्टिकल मे हम आपको Android फ़ोन पर Apps hide करने के कुछ आसान तरीके बताएंगे-

Third-Party Launchers का उपयोग करें-

आप थर्ड पार्टी Launchers जैसे Nova Launcher, POCO और  Evie की मदद से आप अपने Apps  को हाइड कर सकते हैं।

आज हम आपको बताएंगे कि Nova Launcher में आप किस तरह से अपने Apps को हाइड कर सकते हैं।

Nova Launcher

यह Launcher फ्री और पेड दोनों वर्जन में अवेलेबल है।

Nova Launcher का पैड वर्जन Nova Launcher prime में आप अपने Apps को इस  तरह से हाइड कर सकते हैं-

  1. सबसे पहले अपने फोन में नोवा लॉन्चर को डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
  2. अब इसे डिफॉल्ट ब्राउजर की तरह सेट करें।
  3. इसके बाद Nova Launcher की Settings में जाएं अब यहां App Drawer पर क्लिक करें।
  4. App Drawer पर क्लिक करने के बाद Hide Apps  पर टैप करें।
  5. अब जो भी Apps  आपको हाइड करने हैं उन्हें चुने।

अब आपके चुने हुए Apps आपकी होमस्क्रीन से हाइड हो जाएंगे।

नोवा लॉन्चर के फ्री वर्जन में आप एप्स को हाइड नहीं कर सकते, लेकिन आप Apps का नाम और आइकॉन बदल सकते हैं, जिससे कोई आपके Apps को कोई पहचान नहीं पाएगा

  1. आप जिस App का नाम और आइकॉन बदलना चाहते हैं, उसे टैप और होल्ड करके रखिए।
  2. अब एडिट नामक विकल्प पर टैप करें।
  3. अब आप अपने अनुसार उस App  का नाम और आइकॉन बदल लीजिए।

App Hider का प्रयोग करें-

आप थर्ड पार्टी App जैसे App hider का भी प्रयोग कर सकते हैं। इसे आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आप App hider को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
  2. अब App Hider को ओपन करें और अब (+) के आइकान पर टैब करें।
  3. इसके बाद एप जो भी App को हाइड करना चाहते हैं, उसे चुन कर इम्पोर्ट करें।
  4. आपने जो भी App हाइड करने के लिए चुना होगा उस App का dual, App hider मे बन गया होगा।
  5. आप अब उस App कि मैन होम स्क्रीन से अनइंस्टॉल कर दे। और जब आप उस App का उपयोग करना चाहे तो उसे App Hider मे जाकर उसका प्रयोग करें।

App को disable कर दें

अगर आप कोई पहले से इंस्टॉल App का प्रयोग नहीं करते और उसे App Drawer से हटाना चाहते हैं, तो सबसे अच्छा तरीका है उस App को disable कर दें।

  1. आप अपने मोबाईल कि Settings पर जाएं ।
  2. अब Apps नामक विकल्प पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद आप जो App हटाना चाहते हैं ,उस पर टैप करें।
  4. अब Disable पर क्लिक करें और कन्फर्म करें।

अब आपके यह App आपकी होम स्क्रीन से हट जाएगा और जब भी आप इस App का उपयोग करना चाहें तब App इसे Settings मे जाकर इनैबल कर दें।

Samsung मोबाईल मे कैसे करें Apps hide

Samsung अपने कुछ मोबाईल मे App हाइड करने का ऑप्शन देता है।

  1. सबसे पहले आप अपने फोन कि होम स्क्रीन पर लॉंग प्रेस करें।
  2. अब आपके सामने Home Screen Settings का विकल्प आएगा उस पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद Hide Apps पर जाएं।
  4. अब जो भी App आपको हाइड करने हैं, उसे चुने और Done पर टैप करें।

यह कुछ आसान तरीके हैं, जिनका प्रयोग कर आप अपने Android मोबाईल मे Apps hide कर सकतें है।

उम्मीद करते हैं, आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया होगा। इसे जरूर शेयर करें और हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो करें।