Home App Tricks Apps किसी भी एंड्राइड फ़ोन पर Slow Motion Video कैसे बनाएं

किसी भी एंड्राइड फ़ोन पर Slow Motion Video कैसे बनाएं

0
किसी भी एंड्राइड फ़ोन पर Slow Motion Video कैसे बनाएं

आज कल के स्मार्ट फ़ोन की कैमरा क्वालिटी बड़ी ही अच्छी होती है, जो DSLR को भी टक्कर दे देती है। स्लो मोशन एक ऐसा फीचर है, जो वीडियो बहुत ही मज़ेदार बना देता है। हर कोई मोबाइल में स्लो मोशन का फीचर नहीं होता है, लेकिन गूगल प्ले स्टोर पर बहुत सारे Apps मौजूद है, जिनका आप प्रयोग कर बहुत ही अच्छे स्लो मोशन वीडियो बना सकते है या पहले से मौजूद वीडियो को slow motion video में कोवर्ट कर सकते हैं।

तो चलिए जानते है इन Apps का यूज़ कर किसी भी एंड्राइड फ़ोन पर slow motion video कैसे बनाएं।

किसी भी एंड्राइड फ़ोन पर स्लो मोशन वीडियो कैसे बनाएं

Slow Motion Video FX

Slow Motion Video FX  एक बहुत ही अच्छा स्लो मोशन वीडियो App है। इस App में आप  वीडियो को स्लो मोशन में रिकॉर्ड कर सकते है और साथ ही  पहले से मौजूद वीडियो को स्लो मोशन में कन्वर्ट भी कर सकते हैं।

इस App को यूज़ करना काफी आसान है।

  1. सबसे पहले आप इस App को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड और इनस्टॉल करें।
  2. अब इसे ओपन कर “Start Slow Motion” बटन पर टैप करें।
  3. अब आपके सामने दो विकल्प आएँगे अगर आप नया स्लो मोशन वीडियो बनाना चाहते हैं, तो “Record Movie” पर क्लिक करें। अगर आप पहले से मौजूद वीडियो को स्लो मोशन में कन्वर्ट करना चाहते हैं, तो “Choose Movie” पर क्लिक करें।                                                                                                                   
  4. आप अब 0 से 1 के बीच में वीडियो की स्पीड चुन सकते हैं। 0 के पास ले जाने  पर आपका वीडियो बहुत स्लो हो जाएगा। अगर आप 1 से ज्यादा स्पीड चुनते है, तो आपका वीडियो फ़ास्ट हो जाएगा।

VideoShop – Video Editor

VideoShop में आपको स्लो मोशन के अलावा और भी बहुत सारे वीडियो एडिटिंग फीचर मिल जाएंगे। इस App में आप  म्यूजिक, साउंड इफेक्ट्स,ब्राइटनेस, कंट्रास्ट, सैचुरेशन चीजे अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं।

इस App की एक और ख़ास बात यह है, कि आप इसमें वीडियो के कुछ चुने हुए हिस्से पर भी स्लोमोशन अप्लाई कर सकते हैं, साथ ही साथ आप वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर भी कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आप इस App को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड और इनस्टॉल करें।
  2. अब अगर आप नया वीडियो रिकॉर्ड करना चाहतें है तो Record पर टाइप करें और अगर आप अगर आप पहले से मौजूद वीडियो को स्लो मोशन में कन्वर्ट करना चाहते हैं, तो Import Clip पर टैप करें।
  3. अब आप वीडियो इम्पोर्ट या रिकॉर्ड कर लें. फिर वीडियो पर स्लो मोशन अप्लाई करने के लिए “Speed” नामक टैब पर क्लिक करें।

Download VideoShop

Efectum

Efectum में दूसरे App की ही तरह वीडियो को रिकॉर्ड और कैप्चर कर सकते हैं। आप इस App में बहुत ही अच्छे वीडियो को स्लो मोशन में कन्वर्ट कर सकते हैं और साथ ही वीडियो को फ़ास्ट और रिवर्स कर सकते हैं। Efectum में आप वीडियो को ट्रिम कर सकते हैं, बैकग्राउंड म्यूजिक भी लगा सकते हैं।

Download Efectum 

Slow Motion Video Maker

Slow Motion Video Maker बहुत ही अच्छा वीडियो एडिटिंग App है। इस App  में आप वीडियो को स्लो मोशन में करने के अलावा आप वीडियो को कम्प्रेस, ट्रिम कर सकते हैं और साथ ही साथ वीडियो को GIF में भी कन्वर्ट कर सकते हैं।

आपको Slow Motion Video Maker  में और भी विकल्प  जैसे फ़ास्ट मोशन वीडियो, फ़िल्टर, लूप फीचर, रिवर्स वीडियो आदि मिल जाएंगे। Slow Motion Video Make में वीडियो एडिट करने के लिए और भी बहुत सारे फीचर हैं।

Download Slow Motion Video Maker

उम्मीद है हमारे आर्टिकल की मदद से आपने बहुत ही अच्छे slo-mo video बनाए होंगे और उन्हें शेयर भी किया होगा।

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे जरूर शेयर करें और हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो करें।