Home App Tricks Apps पोस्ट ऑफिस ने लॉन्च किया DakPay डिजिटल पेमेंट ऐप; आइये जानते हैं इसको कैसे यूज करें

पोस्ट ऑफिस ने लॉन्च किया DakPay डिजिटल पेमेंट ऐप; आइये जानते हैं इसको कैसे यूज करें

0
पोस्ट ऑफिस ने लॉन्च किया DakPay डिजिटल पेमेंट ऐप; आइये जानते हैं इसको कैसे यूज करें

पोस्ट ऑफिस ने लॉन्च किया अपना ऑनलाइन पमेंट ऐप Google प्ले स्टोर पर DakPay के नाम से लॉन्च किया हैं। इस ऐप को India Post Payments Bank Ltd ने बनाया है इसीलिए यह पूरी तरह से भारतीय हैं। इसी के साथ ही यह ऐप पोस्ट ऑफिस का होने की वजह से अन्य पेमेंट ऐप से कहीं ज्यादा भरोसेमंद हैं। इस ऐप के जरिए केवल पेमेंट ही नहीं इसके साथ-साथ डाक की अन्य सेवाओं की जानकारियाँ भी मिलेगी। DakPay ऐप 24mb size की है और इसकी रेटिंग 4.0 हैं। चलिए जानते हैं, कि कैसा है यह ऐप!

यह भी पढ़ें: ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त इन 5 बातों का रखें खास ध्यान

DakPay डिजिटल पेमेंट ऐप

सबसे पहले इस ऐप DakPay को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें। इंस्टाल होने बाद आप इस ऐप को सेटअप करना शुरू करें।

DakPay को कैसे सेटअप करें

  1. DakPay ऐप शुरू करते ही आपको मोबाइल पर फोन कॉल को allow करना होगा। जिसके बाद आपके मोबाइल में अगली स्टेप पर आ जाएगा।

2. इस स्टेप में आपको डिवाइस लोकेशन पर Allow पर क्लिक करना होगा।

 

3.  डिवाइस लोकेशन को Allow करने के बाद आपको नए स्टेप में एरो पर क्लिक करें।

4. इसके बाद आपको SMS message का ऑप्शन आएगा। जिसमे आपको Allow पर क्लिक कर आगे की प्रोसेस करना होगी।

5.  नए स्टेप में आपको आपका बैंक से खाते से जुड़े हुए सिम को सिलेक्ट कर के आपको आगे के प्रोसेस करना होगी।

6. इसके बाद नया प्रोफाइल का एक पेज खुलेगा। इसमे आपको आपकी पूरी जानकारी लिखनी होगी।

  • सबसे पहले बॉक्स में आपको आपका नाम लिखना होगा।
  • दूसरे बॉक्स में आपको आपका उपनाम लिखना होगा।
  • तीसरे बॉक्स में आपको मेल लिखना होगा। जिससे कि जब आप कोई ट्रांजेक्शन करें तो आपके मेल पर वह जानकारी पहुच सके।
  • इसके बाद वाले बॉक्स में आपको आपकी जन्म तिथि लिखनी होगी।
  • इसके बाद आपको आठवे नंबर के बॉक्स में आपको मोबाइल नंबर लिखना होगा।
  • नवे और दसवे नंबर के बॉक्स में आपको पसवॉर्ड बनाना होगा। दोनों में आपको एक जैसा ही पासवर्ड रखना होगा।

7. पासवर्ड लिखने के बाद टर्म और कंडिशन्स पर क्लिक कर के रजिस्टर पर क्लिक करना होगा।

8. इसके बाद आपको बैंक सिलेक्ट करना होगी। आप वो ही बैंक सिलेक्ट करें जिसमे आपका खाता हो।

इसके बाद आप आपके DakPay से किसी भी तरह से पेमेंट ट्रांसफर कर सकते हैं। यह ऐप काफी सुरक्षित व भरोसे मंद है। इस ऐप से आप बैंक व QR code से आप पैसे कहीं भी ट्रांसफ़र कर सकते हैं।

यदि आपके पास इस बारे में कोई सवाल है, तो हमें टिप्पणियों में पूछें।