Home App Tricks Apps Google से Delete किये गए Contacts को कैसे Restore करें

Google से Delete किये गए Contacts को कैसे Restore करें

0
Google से Delete किये गए Contacts को कैसे Restore करें

Read in English

Google Contacts हमारे कांटेक्ट को क्लाउड में बैकअप और sync करने की अनुमति देता है। ऐसे में अगर गलती से आप से कांटेक्ट डिलीट हो जाते हैं, तो आप इसे आसानी से रिस्टोर कर सकते हैं। चलिए जानते हैं, कि कैसे करे Google कांटेक्ट को रिकवर।

कैसे करें Google से कांटेक्ट को रिकवर

Phones जिसमे Google Contact App हैं

अगर आपके पास ऐसा फ़ोन हैं, जिसमे पहले से ही Google Contact App है, या अगर आपने Play Store से Google Contact App डाउनलोड रखा है, तो कांटेक्ट को रिकवर करना बहुत आसान है।

  1. सबसे पहले अपने फ़ोन में Google Contact App ओपन करीये।
  2. अब टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर दिख रहे हैमबर्गर आइकॉन पर टैब करें।
  3. आप अब Settings नामक विकल्प पर क्लिक करें।
  4. अब Manage Contacts सेक्शन में आप Undo Changes पर टैब करें। आप अब Google Account सिलेक्ट करें जिसमे आप कॉन्टैक्ट रिस्टोर करना चाहते हैं।
  5. अब अगले बॉक्स में आप वह टाइम चुने जिसके लिए आप changes को undo करना चाहते हैं।
  6. टाइम चुनने के बाद आप कन्फर्म पर क्लिक करें।                                                                                   
  7. अब आपके सारे डिलीटेड, एडिटेड कांटेक्ट रिस्टोर हो जाएंगे जो आपके चुने हुए समय में चेंज किये होंगें।

Phones जिसमे Google Contact App नहीं हैं

अगर आपके पास Samsung, Xiaomi, Realme जैसे फ़ोन है, जिसमे पहले से Google Contact App नहीं है, तो आप अपने कांटेक्ट रिस्टोर करने के लिए निचे दी गई स्टेप्स फॉलो करें

  1. आप आने फ़ोन या PC में ब्राउज़र ओपन करें और contacts.google.com पर जाएँ।
  2. अब टॉप राइट कॉर्नर पर दिख रहे गियर ऑप्शन को चुने।
  3. इसके बाद अब Undo changes विकल्प पर टैब करें।                                                                           
  4. अब अगले बॉक्स में आप वह टाइम चुने जिसके लिए आप changes को undo करना चाहते हैं
  5. टाइम चुनने के बाद आप कन्फर्म पर क्लिक करें।                                                                                                     
  6. अब आपके सारे डिलीटेड, एडिटेड कांटेक्ट रिस्टोर हो जाएंगे जो आपके चुने हुए समय में चेंज किये होंगें।

 Google Account से रिस्टोर करें

आप सीधे Google Account से भी कॉन्टेक्ट्स को रिकवर कर सकते हैं। नीचे दी गई स्टेप्स का उपयोग करके आप सीधे  Google Account से रिस्टोर कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आप अपने फ़ोन की सेटिंग्स में जाएँ।
  2. अब Google सेक्शन पर जाएँ।
  3. इसके बाद आप setup and restore नामक विकल्प को चुने।
  4. अब restore contacts पर टैब करें।
  5. अब आप यहां पर अपने नए और पुराने दोनो फ़ोन से कांटेक्ट रिकवर कर सकते हैं।

उम्मीद करते हैं, कि हमारे आर्टिकल की मदद से आप अपने कांटेक्ट रिकवर कर पाए होंगे अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो, तो इसे शेयर करें और हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो करें।